नगीना MP चंद्रशेखर आजाद पर डॉ. रोहिणी के आरोपों को लेकर अपर्णा यादव ने दिया विस्फोटक बयान

यूपी तक

17 Jun 2025 (अपडेटेड: 17 Jun 2025, 06:40 PM)

Aparna Yadav on Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को झांसी पहुंची. यहां उन्होंने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर एक बड़ा बयान दिया.

mp Chandrashekhar and rohini ghavri

डॉ रोहिणी ने चंद्रशेखर पर शोषण का आरोप लगाया है.

Google CTA

Aparna Yadav on Chandrashekhar Azad: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव मंगलवार को झांसी पहुंची. यहां उन्होंने जिले में महिला सुरक्षा और कल्याण से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा की. अपने दौरे पर उन्होंने वन स्टॉप सेंटर और महिला जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया. गौर करने वाली बात यह रही कि इस दौरान अपर्णा यादव ने नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को लेकर भी एक विस्फोटक बयान दिया. खबर में आगे जानिए अपर्णा यादव ने चंद्रशेखर को लेकर क्या कुछ कहा?

यह भी पढ़ें...

यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव से जब पत्रकारों ने नगीना सांसद चंद्रशेखर पर इंदौर की पीएचडी स्कॉलर रोहिणी घावरी द्वारा लगाए गए आरोपों के बारे में पूछा पूछा तो उन्होंने कहा कि 'अगर इस प्रकार के आरोपों की पुष्टि होती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.'

रोहिणी ने चंद्रशेखर को लेकर क्या कहा है?

रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव तक वह चुप रहीं क्योंकि उन्हें (चंद्रशेखर) का कोई नुकसान ना हो, इसकी चिंता थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय रोहिणी ने X पर चंद्रशेखर को लेकर पोस्ट किया था कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है. मगर अब उनका कहना है कि उनके ऊपर आरोप लग रहे हैं, इसलिए उन्होंने चंद्रशेखर खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है. 

मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं: रोहिणी


उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर सवाल उठने लगे इसलिए अब मैं बोल रही हूं." उन्होंने आगे खुलासा करते हुए कहा कि "जब हम डीप रिलेशन में थे, तब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं."

रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि 'लड़कियां मुझे कॉन्टैक्ट करती हैं, जिनके साथ चंद्रशेखर ने शोषण किया है. दो लड़कियों ने मुझसे बातचीत की है." रोहिणी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस मामले में प्लांट नहीं किया है.  उन्होंने कहा, "बहन जी (मायावती) हमारी लीडर हैं. वो इंटेलेक्चुअल इंटेलिजेंट महिला हैं, मुझसे प्लांट करने का काम नहीं करेंगी." 

चंद्रशेखर बोले- कोर्ट में देंगे जवाब

मीडिया द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "ये मामला महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ है. मेरे संस्कारों में है कि महिला के सम्मान के प्रति सजग रहूं. मुझे पता चला है वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा."

ये भी पढ़ें: तुम्हारा बल कहां गया…डॉ रोहिणी ने लगाए MP चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ आरोप तो बृजभूषण सिंह ने भीम आर्मी चीफ को लपेटा

अजय कुमार झा के इनपुट्स के साथ.