डॉ. रोहिणी घावरी के सनसनीखेज आरोपों के बाद पहली बार सामने आया सांसद चंद्रशेखर आजाद का रिएक्शन

नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद इन दिनों उनपर लगे गंभीर आरोप के चलते सुर्खियों में हैं. पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. जानें इस मामले पर अब चंद्रशेखर ने क्या कहा है?

Chandrashekhar,  Bhim Army Chief Chandrashekhar,  Nagina MP and Bhim Army Chief Chandrashekhar Azad, Mahakumbh, Mahakumbh, mahakumbh stampede

MP Chandrashekhar Azad

यूपी तक

• 03:25 PM • 14 Jun 2025

follow google news

भीम आर्मी के संस्थापक और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद इन दिनों उनपर लगे गंभीर आरोप के चलते सुर्खियों में हैं. इंदौर की एक पीएचडी स्कॉलर डॉ. रोहिणी घावरी ने उन पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं. यूपी Tak के सहयोगी MP Tak से बात करते हुए, रोहिणी ने दावा किया है कि चंद्रशेखर ने उनका और कई अन्य लड़कियों का शोषण किया है. रोहिणी ने चंद्रशेखर के खिलाफ केस दर्ज कराने और इस मामले को कोर्ट तक ले जाने की बात कही है. अब इस मामले में चंद्रशेखर की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है. 

यह भी पढ़ें...

चंद्रशेखर बोले- कोर्ट में देंगे जवाब

मीडिया द्वारा इस संबंध में पूछे गए सवाल पर चंद्रशेखर आजाद ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा, "ये मामला महिला के सम्मान से जुड़ा हुआ है. मेरे संस्कारों में है कि महिला के सम्मान के प्रति सजग रहूं। मुझे पता चला है वह कोर्ट जा रही हैं, तो मैं कोर्ट में ही इसका जवाब दूंगा." 

रोहिणी घावरी ने किए चौंकाने वाले दावे

रोहिणी घावरी ने चंद्रशेखर पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव तक वह चुप रहीं क्योंकि उन्हें (चंद्रशेखर) का कोई नुकसान ना हो, इसकी चिंता थी. बता दें कि लोकसभा चुनाव के समय रोहिणी ने X पर चंद्रशेखर को लेकर पोस्ट किया था कि उन्होंने उन्हें माफ कर दिया है. मगर अब उनका कहना है कि उनके ऊपर आरोप लग रहे हैं, इसलिए उन्होंने चंद्रशेखर खिलाफ फिर से मोर्चा खोला है. 

मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं: रोहिणी

उन्होंने कहा, "मेरे ऊपर सवाल उठने लगे इसलिए अब मैं बोल रही हूं." उन्होंने आगे खुलासा करते हुए कहा कि "जब हम डीप रिलेशन में थे, तब मुझे पता चला कि वो शादीशुदा हैं."

रोहिणी ने यह भी दावा किया है कि 'लड़कियां मुझे कॉन्टैक्ट करती हैं, जिनके साथ चंद्रशेखर ने शोषण किया है. दो लड़कियों ने मुझसे बातचीत की है." रोहिणी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें बहुजन समाज पार्टी (BSP) ने इस मामले में प्लांट नहीं किया है.  उन्होंने कहा, "बहन जी (मायावती) हमारी लीडर हैं. वो इंटेलेक्चुअल इंटेलिजेंट महिला हैं, मुझसे प्लांट करने का काम नहीं करेंगी." 

ये भी पढ़ें: स्वामी मौर्य ने ढूंढा नया सियासी ठिकाना? चंद्रशेखर आजाद संग मुलाकात के बाद अटकलें तेज, जानें क्या है मामला