गरौठा से सपा के पूर्व विधायक की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी पर हो गया ऐक्शन, कौन हैं दीपनारायण यादव?

प्रमोद कुमार गौतम

14 Dec 2025 (अपडेटेड: 14 Dec 2025, 07:30 PM)

UP News: गरौठा विधानसभा सीट से सपा के पूर्व विधायक रहे दीपनारायण सिंह यादव लगातार फंसते जा रहे हैं. अब पुलिस-प्रशासन ने उनके खिलाफ सख्त एक्शन लिया है. जानिए पूरा मामला.

Deepnarayan Yadav, SP Deepnarayan Yadav, SP MLA Deepnarayan Yadav, WHO IS Deepnarayan Yadav,  Garautha MLA,  Garautha vidhansabha, up news, up viral news

UP News

Google CTA

UP News: समाजवादी पार्टी के पूर्व गरौठा विधायक दीपनारायण सिंह यादव की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है. झांसी में अलग-अलग तीन जगहों पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मिलकर दीपनारायण सिंह यादव की 20 करोड़ की संपत्ति को जब्त करने की कार्रवाई की है. इसकी जानकारी प्रशासन ने ढोल नगाड़ों के साथ माइक से घोषणा करते हुए दी है.

यह भी पढ़ें...

कौन हैं दीपनारायण सिंह यादव और क्यों फंसे हुए हैं?

झांसी की गरौठा विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ 20 नवंबर के दिन डकैती समेत अन्य कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया था. इससे पहले भी उनके खिलाफ कई केस दर्ज हैं.

पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी, लेकिन सफल नहीं हो रही थी. इसी बीच पुलिस ने जिलाधिकारी के आदेश पर दीपनारायण सिंह यादव के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी.

एसपी सिटी प्रीति सिंह के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज के पीछे महंगी जमीन को पहले जब्त किया गया था. इसके बाद भगवंतपुरा के पास कुछ जमीन को जब्त किया गया है. इसी के साथ बरुआसागर थाना क्षेत्र में भी कुछ जमीन को जब्त किया गया है. ये तीनों जमीन उन्होंने अनाधिकृत और अपराध से अर्जित की थी. प्रीति सिंह ने बताया, इन जमीनों की कीमत 20 करोड़ 26 लाख रुपये है.

आपको बता दें कि दीपनारायण सिंह यादव साल 2012 से लेकर 2017 तक विधायक रहे. इनकी गिनती यहां के कद्दावर समाजवादी पार्टी के नेताओं में की जाती है. बताया जाता है कि दीपनारायण सिंह यादव सपा चीफ अखिलेश यादव के भी करीबी रह चुके हैं.