यूपी लेखपाल भर्ती, सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर परीक्षाएं टाली गईं, यहां जानिए इनकी नई तारीख

यूपी में लेखपाल भर्ती और सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं. उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक…

यूपी तक

• 05:29 AM • 02 Jun 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

यूपी में लेखपाल भर्ती और सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर परीक्षाएं टाल दी गई हैं.

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने इस संबंध में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नई सूचना जारी कर दी है.

यूपी राजस्व लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन 19 जून 2022 को किया जाना था.

अब यूपी राजस्व लेखपाल लिखित परीक्षा 24 जुलाई 2022 को आयोजित की जाएगी.

इसी तरह सम्मिलत प्रवर/अवर वर्ग सहायक, पूर्ति निरीक्षक (सप्लाई इंस्पेक्टर) के लिए लिखित परीक्षा 29 जून को होनी थी.

अब सहायक सप्लाई इंस्पेक्टर की भर्ती परीक्षा की नई तारीख 17 जुलाई 2022 तय की गई है.