योगी सरकार के 4.5 साल पूरे, अखिलेश बोले- ‘6 महीने बचे जुमलेबाज सरकार के’

यूपी तक

• 05:14 AM • 19 Sep 2021

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है. अखिलेश…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर एसपी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर तीखी प्रतिक्रिया दी है.

अखिलेश ने कहा है, ”चौवन गुजरे, छह महीने बचे इस दंभी सरकार के”

एसपी अध्यक्ष ने कहा है, ”छह महीने बचे किसान, गरीब, महिला और युवा पर अत्याचार के, बेरोजगारी, महंगाई, नफरत और ठप्प कारोबार के”

अखिलेश ने कहा है, ”छह महीने बचे बहकावे, फुसलावेवाली, जुमलेबाज सरकार के”