इस बात पर भड़की महिला स्टेशन इंचार्ज ने बस पकड़ने आए युवक की कर दी धुनाई, वीडियो वायरल

सत्यम मिश्रा

• 03:51 PM • 18 Jul 2022

लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला और उसके साथ कुछ…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

लखनऊ के आलमबाग बस स्टेशन पर मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

वीडियो में एक महिला और उसके साथ कुछ अन्य लोग एक शख्स को पीटते हुए नजर आ रहे हैं.

वीडियो में युवक पर थप्पड़ बरसाती दिख रही महिला आलमबाग बस स्टेशन की इंचार्ज ज्योति अवस्थी हैं.

जानकारी के मुताबिक, युवक बस पकड़ने आया था, जहां किसी बात को लेकर ज्योति अवस्थी का गुस्सा भड़क उठा और वह अपने साथियों के साथ कथित तौर पर युवक को कॉलर पकड़ कर पीटने लगी.

परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पल्लव घोष ने बताया कि वायरल वीडियो होली के समय मार्च महीन का है.

उन्होंने बताया कि बस स्टेशन इंचार्ज ज्योति अवस्थी के साथ पहले कुछ लोगों ने मिस बिहेव किया. जिसके बाद उन्होंने खुद को बचाया.