अयोध्या की रामलीला में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बनेंगे अंगद तो रवि किशन परशुराम

यूपी तक

• 04:34 AM • 03 Sep 2021

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित में होने वाली रामलीला में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे. इसके अलावा बीजेपी…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आयोजित में होने वाली रामलीला में बीजेपी सांसद मनोज तिवारी अंगद की भूमिका में नजर आएंगे.

इसके अलावा बीजेपी सांसद रवि किशन परशुराम की भूमिका में नजर आएंगे. वह पिछले साल रामलीला में परशुराम की भूमिका निभा चुके हैं.

रामलीला में रवि किशन अभी तक परशुराम, भीष्म, कर्ण, द्रोणाचार्य और अंगद की भूमिका में नजर आ चुके हैं. 2018 में वह अंगद बने थे.

मनोजी तिवारी, रवि किशन के अलावा इस बार फिर रामलीला में बिंदु दारा सिंह हनुमान की भूमिका में नजर आएंगे.

अयोध्या की रामलीला में शाहाबाज खान रावण की भूमिका में नजर आएंगे और राहुल भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे.