माफिया अतीक अहमद के कब्जे से छुड़ाई गई जमीन पर बन रहे 76 फ्लैट्स, एक के लिए आए 80 आवेदन

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर घर लेने वालों में जबरजस्त क्रेज दिख रहा है. अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम…

पंकज श्रीवास्तव

• 09:07 AM • 05 Aug 2022

follow google news

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर घर लेने वालों में जबरजस्त क्रेज दिख रहा है.

अफोर्डेबल हाउसिंग स्कीम के तहत शहरी प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से यहां पर 76 फ्लैट बनाए जा रहे हैं.

4 मंजिला बिल्डिंग पूरी तरह से ग्रीन बिल्डिंग होगी और इसमें आवंटियों को पार्किंग और कम्यूनिटी हाल जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

इन फ्लैटों के आवंटन के लिए 30 जून से 31 जुलाई तक 6071 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है.

इस रजिस्ट्रेशन से तीन करोड़ 13 लाख 26 हजार 360 रुपए प्रयागराज विकास प्राधिकरण को प्राप्त हुए हैं.

इस तरह से औसतन एक फ्लैट के लिए 80 लोगों ने आवेदन किया है.

प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अरविंद सिंह चौहान के मुताबिक 76 फ्लैटों का निर्माण कार्य दिसंबर 2022 तक पूरा हो जाएगा.

मिले 6071 आवेदनों को सूडा के पास भेजा जाएगा. जिसके बाद आवेदन पत्रों की जांच की जाएगी.

फाइनल सूची पीडीए को सौंपी जाएगी. जिसके बाद पीडीए द्वारा लाटरी के माध्यम से इन फ्लैटों का आवंटन किया जाएगा.

माफिया अतीक अहमद के छोटे बेटे अली ने कोर्ट में किया सरेंडर, पुलिस ने रखा था 50000 का इनाम