वाराणसी: पान की दुकान लगाने वाले शख्स की बेटी ने तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता रजत पदक

ब्रिजेश कुमार

• 08:47 AM • 11 Oct 2021

वाराणसी के बरईपुर की निवासी सुनीता राजभर ने भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता…

UP Tak
Google CTA

यह भी पढ़ें...

वाराणसी के बरईपुर की निवासी सुनीता राजभर ने भारतीय तीरंदाजी संघ की ओर से जमशेदपुर में आयोजित राष्ट्रीय सीनियर तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है.

सारनाथ में पान की दुकान लगाने वाले सुनीता के पिता जटाशंकर राजभर बेटी की सफलता पर काफी खुश हैं.

बकौल सुनीता, वह तड़के 4 बजे अपने घर से निकलती हैं और सुबह 8:30 बजे तक प्रैक्टिस करती हैं.