वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पर ही अधिकारियों संग मीटिंग करने लगे PM मोदी और दे दिया ये बड़ा आदेश

संतोष शर्मा

• 11:56 AM • 11 Apr 2025

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे. एयरपोर्ट पर ही उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली. जानें पूरी खबर.

PM Modi With Officials of Varanasi

PM Modi With Officials of Varanasi

Google CTA

PM Modi in Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह वाराणसी के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे और अपने संसदीय क्षेत्र में हुए एक गैंगरेप मामले के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने अधिकारियों ने इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा. बता दें कि उत्तर प्रदेश सरकार के एक बयान में यह जानकारी दी गई. इस बयान में कहा गया है कि वाराणसी में हवाई अड्डे पर विमान से उतरे प्रधानमंत्री को पुलिस आयुक्त, संभागीय आयुक्त और जिला मजिस्ट्रेट ने शहर में हाल ही में हुई बलात्कार की घटना के बारे में जानकारी दी.  

यह भी पढ़ें...

बयान के अनुसार, "उन्होंने उन्हें दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का निर्देश दिया."

ये भी पढ़ें: बरेली पुलिस ने वर्चुअल PRO 'जारविस' को किया लॉन्च, इसे दी गई SI की रैंक, क्या होंगे इसके काम?

गौरतलब है कि यह मामला 19 वर्षीय महिला के साथ छह दिनों में 23 व्यक्तियों द्वारा कथित सामूहिक बलात्कार किए जाने का है.  पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पीड़िता को नशीला पदार्थ दिया, उसे विभिन्न होटलों में ले जाया गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया. सोमवार की स्थिति के अनुसार, छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था.