काशी विश्वनाथ और मां अन्नपूर्णा के दर्शन के बाद अनंत अंबानी ने मंदिर में दान किए 6 करोड़ रुपये

रोशन जायसवाल

• 01:47 PM • 24 Nov 2026

देव दीपावली से पहले अनंत अंबानी काशी पहुंचे और बाबा विश्वनाथ व मां अन्नपूर्णा के दरबार में मत्था टेका. इस दौरान उन्होंने दोनों मंदिरों को कुल 6 करोड़ रुपये दान दिए. जानिए दर्शन-पूजन के दौरान क्या खास हुआ और कहां कितनी राशि दी.

 Anant Ambani

Anant Ambani

Google CTA

देव दीपावली से ठीक एक दिन पहले रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी निदेशक अनंत अंबानी काशी पहुंचे. अनंत ने काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि विधान से दर्शन पूजन किया. इसके बाद उन्होंने मां अन्नपूर्णा दरबार में भी विधि विधान से दर्शन पूजन किया. इस दौरान उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास को 5 करोड़ रुपये और मां अन्नपूर्णा मंदिर में 1 करोड़ रुपये का दान अर्पित किया.

यह भी पढ़ें...

बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक और 5 करोड़ का दान

अनंत अंबानी सोमवार शाम निजी विमान से वाराणसी पहुंचे और सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर गए. वहां उन्होंने गर्भगृह में बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए, जलाभिषेक व पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि और कल्याण की कामना की. करीब पांच मिनट तक चली पूजा के बाद मंदिर प्रशासन की ओर से उन्हें रुद्राक्ष की माला और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया. इसके पश्चात उन्होंने मंदिर न्यास को 5 करोड़ रुपये की दान राशि सौंपी.

मां अन्नपूर्णा दरबार में पूजन और अन्नक्षेत्र में सहयोग का भरोसा

काशी विश्वनाथ मंदिर के बाद अनंत अंबानी मां अन्नपूर्णा मंदिर पहुंचे जहां 21 ब्राह्मणों के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने माता का षोडशोपचार पूजन और कुमकुमार्चन किया. उन्होंने मां अन्नपूर्णा के दरबार में 1 करोड़ रुपये अर्पित किए तथा मंदिर के अन्नक्षेत्र में हरसंभव सहयोग का भरोसा भी दिलाया.

पहले भी कर चुके हैं काशी के दर्शन

अनंत अंबानी के आगमन को लेकर दोनों मंदिरों में विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं. इससे पहले भी वे 16 जून 2026 को वाराणसी आए थे और बाबा विश्वनाथ तथा मां अन्नपूर्णा के दर्शन किए थे.

ये भी पढ़ें: मेरठ से पकड़ा गया संदिग्ध उजैद, फिदायीन हमले की फिराक में था, पाकिस्तानी हैंडलर शहजाद भट्टी से था कनेक्शन!