जहां जाती जया किशोरी वहां पहुंच जाता होटल कारोबारी, सोशल मीडिया पर रखता नजर, अब कर दिया शर्मसार करने वाला कांड

संतोष शर्मा

• 05:02 PM • 22 Feb 2024

लखनऊ में देश की जानी-मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के साथ एक युवक ने मंच पर चढ़कर बदसलूकी कर दी.

UP Tak
Google CTA

Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. लखनऊ में देश की जानी-मानी कथावाचक और मोटिवेशनल स्पीकर जया किशोरी के साथ एक युवक ने मंच पर चढ़कर बदसलूकी कर दी. इस मामले की शिकायत के बाग लखनऊ पुलिस हरकत में आई. तहरीर के आधार पर पुलिस ने जया किशोरी के साथ बदसलूकी करने वाले होटल व्यवसायी दीपेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. 

यह भी पढ़ें...

जया किशोरी का पीछा करता था युवक

बता दें कि बीते मंगलवार को लखनऊ में महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) के कार्यक्रम में महिलाओं को टिप्स देने के लिए आईं थीं. इस दौरान उन्होंने महिलाओं को सशक्त व मजबूत बनाने के लिए कई तरह के टिप्स दिए. वहीं एक युवक उनका पीछा करते हुए स्टेज पर पहुंच गया और वहां पर उसने उनके साथा अभद्रता की. साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी. कार्यक्रम के बाद जया के मुंह बोले भाई ने हजरतगंज थाने में युवक के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई.

सोशल मीडिया के जरिए रखता था नजर

पुलिस के मुताबिक आरोपी दीपेश शिरडी महाराष्ट्र के रहने वाला है. शिरडी में दीपेश का बड़ा होटल है. परिवार के सदस्य पश्चिम अफ्रीका के घाना में कारोबार करते हैं. आरोपी विदेश आता जाता रहता है और सोशल मीडिया पर महिला कथावाचक को फॉलो करता है. सोशल मीडिया के जरिए जया किशोरी के कार्यक्रमों की जानकारी आरोपी को मिलती है. आरोपी बिना पूर्व सूचना और रजिस्ट्रेशन के कार्यक्रम स्थल पर पहुंच जाता था. आरोपी दीपेश सिर्फ लखनऊ ही नहीं, हैदराबाद ,जयपुर, जालंधर में भी जया किशोरी के स्टेज पर पहुंचा था. दीपेश के खिलाफ इन शहरों में भी मामले दर्ज हैं.

वहीं इस घटनाक्रम के बाद जया किशोरी की तरफ से उनके मुंहबोले भाई दीपक ओझा ने लखनऊ के हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई. हजरतनगंज पुलिस ने बताया कि आईपीसी  धारा 354 घ,और 506 के तहत केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है.