कुशीनगर में नहर के किनारे शौच कर थे 60 साल के कन्हैया, अचानक आया मगरमच्छ और काट लिया प्राइवेट पार्ट

संतोष सिंह

07 Jul 2024 (अपडेटेड: 07 Jul 2024, 03:39 PM)

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल में नहर के किनारे शौच के लिए बैठे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और उनका प्राइवेट पार्ट काट लिया.

UP Tak
Google CTA

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. आपको बता दें कि यहां खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल में नहर के किनारे शौच के लिए बैठे एक बुजुर्ग पर मगरमच्छ ने हमला बोल दिया और उनका प्राइवेट पार्ट काट लिया. इसके चलते बुजुर्ग शख्स गंभीर रुप से जख्मी हो गए. बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. यहां उनकी स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया.

यह भी पढ़ें...

अब तक क्या सामने आया?

सामने आई जन्मकारी के अनुसार, खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल निवासी कन्हैया (60) शौच करने के लिए बुढ़वा जंगल से सटी एक नहर के किनारे गए थे. शौच करने दौरान नहर से निकले एक मगरमच्छ ने उन पर हमला बोल दिया. बचाव के लिए कन्हैया जैसे-तैसे उठे, तब तक मगरमच्छ उनका प्राइवेट पार्ट काटकर नहर में चला गया. 

 

 

वहीं, बुजुर्ग के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचें लोगों ने इसकी सूचना उनके घर वालों दी. इसके बाद घायलावस्था में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां उनकी स्थिति नाजुक उन्हें गोरखपुर के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया. यह घटना निचलौल रेंज के अंतर्गत की बताई जा रही है.