Sonbhadra News: सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत

Newzo

• 02:46 PM • 21 Jun 2026

Sonbhadra News: रफ्तार का कहर: सोनभद्र के विंढमगंज थाना क्षेत्र में कोन मोड़ तिराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया. हादसे में 30 वर्षीय दशरथ की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, जबकि चालक फरार बताया जा रहा है.

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत

Google CTA

Sonbhadra News: विंढमगंज स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत कोन मोड़ तिराहे पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहाँ एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. इस हृदयविदारक घटना के बाद तिराहे पर अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया.

यह भी पढ़ें...

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सलैयाडीह निवासी दशरथ (30 वर्ष) पुत्र रामदेव अपनी मोटरसाइकिल से विंढमगंज बाजार की तरफ से आ रहा था। वह जैसे ही कोन मोड़ तिराहे के पास पहुँचा, तभी दुद्धी की ओर से (विपरीत दिशा से) आ रहे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई.

*चालक फरार, जांच में जुटी पुलिस*
हादसे की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस तुरंत मौके पर पहुँची. पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर अंत्यपरीक्षण (पोस्टमार्टम) के लिए मर्चरी हाउस दुद्धी भेज दिया है.

पुलिस का बयान दुर्घटना करने वाले ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है.