खूबसूरत महिलाओं से दोस्ती कर, फिर पति के खिलाफ भड़काता! बाद में भरोसा जीतकर करता था ठगी,  मथुरा में पकड़ा गया लोकेन्द्र

मदन गोपाल

• 10:10 AM • 26 Oct 2026

उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने के आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया है. हाथरस के रहने वाले आरोपी पर महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा करने, उन्हें डराने और गुमराह करने का आरोप है.

Mathura fraud case

Mathura fraud case (Photo AI Generated)

Google CTA

Mathura fraud case: उत्तर प्रदेश के मथुरा में पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को निशाना बनाकर ठगी करने के आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया है. हाथरस के रहने वाले आरोपी पर महिलाओं के मन में उनके पति और परिवार के दूसरे सदस्यों के प्रति अविश्वास पैदा करने, उन्हें डराने और गुमराह करने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक वह महिलाओं को अपने भरोसे में लेने के बाद धोखाधड़ी से उनके सोने-चांदी के कीमती आभूषण हासिल कर लेता था. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये कीमत के गहने बरामद किए हैं. फिलहाल उससे पूछताछ कर पुलिस इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें...

सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं से बनाता था संपर्क

मथुरा के थाना हाईवे पुलिस ने आरोपी लोकेन्द्र पुत्र लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है. वह हाथरस जिले के मुरसान थाना क्षेत्र के नगला सुखा का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया के माध्यम से खूबसूरत महिलाओं से संपर्क करता था. इसके बाद वह उनके मन में पति और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर शक पैदा करने की कोशिश करता था. आरोप है कि वह महिलाओं को डराकर और गुमराह करके अपने जाल में फंसाता था. फिर धोखाधड़ी के जरिए उनके कीमती आभूषण हासिल कर लेता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने इस तरीके से कितनी महिलाओं को निशाना बनाया और उसके खिलाफ ठगी की कितनी घटनाएं सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें- सपा नेता अनुज प्रधान 1000 लड़कियों को बांटने वाले थे साइकिलें, लेकिन लग गया 10.86 लाख का जुर्माना!

कंठी, चेन से लेकर मंगलसूत्र तक बरामद

पुलिस ने लोकेन्द्र के कब्जे से करीब 30 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए हैं. इनमें कंठी, चेन, ओम लॉकेट लगी चेन, अंगूठियां, कान के टॉप्स, लॉकेट, हार, कंगन, चूड़ियां और मंगलसूत्र समेत कई तरह के गहने शामिल हैं. पुलिस के मुताबिक बरामद आभूषणों की कुल अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये है. इतनी बड़ी मात्रा में गहने मिलने के बाद पुलिस आरोपी से इनके स्रोत और ठगी के कथित तरीकों को लेकर पूछताछ कर रही है. हालांकि, बरामद गहनों से जुड़े सभी पहलुओं की जांच अभी जारी है.

आरोपी पर पहले से भी दर्ज हैं कई मामले

एसपी सिटी राजीव कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए महिलाओं को अपने जाल में फंसाकर ठगी करने के आरोपी लोकेन्द्र को गिरफ्तार किया गया है. उसके पास से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण बरामद हुए हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस कथित ठगी में और कौन-कौन से मामले या लोग जुड़े हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- 'जहर का इंजेक्शन दिया, फिर गला दबाया...' बागपत में अलीशान ने मैसेज भेजकर बुलाया पत्नी को बुलाया, 3 दिन बाद खेत में मिली रुबीना की लाश!