Sitapur Politics News: नगर पालिका परिषद ने शहर के तामसेनगंज स्थित ऐतिहासिक घंटाघर की पहली मंजिल पर संचालित शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यालय को खाली करने का आदेश जारी किया है. नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी एवं न्यायिक उपजिलाधिकारी सीमा सिंह ने मामले में पारित आदेश में कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रस्तुत आपत्तियों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया.
ADVERTISEMENT
आदेश के अनुसार, शहर कांग्रेस कमेटी को 15 दिनों के भीतर स्वेच्छा से परिसर का कब्जा नगर पालिका परिषद को सौंपने के निर्देश दिए गए हैं. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा में परिसर खाली नहीं करने पर नियमानुसार बलपूर्वक कब्जा वापस लिया जाएगा.
नगर पालिका ने यह भी कहा है कि यदि बलपूर्वक कार्रवाई करनी पड़ी तो उस पर आने वाला पूरा खर्च भी संबंधित पक्ष से वसूला जाएगा.
इस आदेश के बाद शहर में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मामले को लेकर विभिन्न स्तरों पर चर्चाएं शुरू हो गई हैं. अब सभी की निगाहें इस बात पर हैं कि कांग्रेस कमेटी प्रशासन के आदेश का पालन करती है या फिर इसके खिलाफ कानूनी विकल्प अपनाती है.
ADVERTISEMENT











