Raebareli News: रायबरेली में बाइक और स्कूटी की भीषण भिड़ंत, रेलवे कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Raebareli Accident News: रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में ब्रह्मौली बाजार के पास बाइक और स्कूटी की भीषण टक्कर में रेलवे कर्मचारी सुमित दुबे की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना गंभीर था कि उन्हें संभलने का मौका नहीं मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद परिजनों और सहकर्मियों में शोक की लहर है.

रायबरेली में बाइक और स्कूटी की भीषण भिड़ंत, रेलवे कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत

रायबरेली में बाइक और स्कूटी की भीषण भिड़ंत, रेलवे कर्मी की मौके पर ही दर्दनाक मौत

Newzo

• 03:28 PM • 25 Jun 2026

follow google news

Raebareli News: जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ब्रह्मौली बाजार के पास एक तेज रफ्तार बाइक और स्कूटी के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद मृतक के परिवार और रेलवे विभाग में कोहराम मच गया है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान सुमित दुबे के रूप में हुई है. सुमित भारतीय रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत थे. हादसे के वक्त वे अपनी स्कूटी से किसी काम से जा रहे थे. इसी दौरान ब्रह्मौली बाजार के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सुमित को संभलने का मौका तक नहीं मिला और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

 पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. ग्रामीणों की मदद से तुरंत स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी गई. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है.

सुमित दुबे की अचानक हुई मौत की खबर जैसे ही उनके परिजनों और रेलवे के सहकर्मियों को मिली, हर तरफ चीख-पुकार मच गई. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने भी सुमित की मौत पर गहरा दुख जताया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रफ्तार पर अंकुश न होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं.