Raebareli News: 'सपा के P का मतलब सिर्फ पाप', रायबरेली में गरजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, राहुल गांधी को दी नसीहत

Newzo

• 04:08 PM • 07 Aug 2026

Raebareli Political News: नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने मथुरा सिटी जोन के पार्षदों के साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा की. वार्डवार सफाई, सीवर, पेयजल, सड़क, स्ट्रीट लाइट और जलभराव पर चर्चा हुई. नगर आयुक्त ने डलावघरों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त करने और प्रत्येक वार्ड के लिए समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

सपा के P का मतलब सिर्फ पाप', रायबरेली में गरजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, राहुल गांधी को दी नसीहत

सपा के P का मतलब सिर्फ पाप', रायबरेली में गरजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, राहुल गांधी को दी नसीहतसपा के P का मतलब सिर्फ पाप', रायबरेली में गरजे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र, राहुल गांधी को दी नसीहत

Google CTA

Raebareli Political News: राजधानी लखनऊ से अपने गृह जनपद प्रतापगढ़ जाते समय भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्र का रायबरेली में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. शहर में जगह-जगह हुए इस भव्य स्वागत के दौरान उत्साहित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने रोहित मिश्र पर जेसीबी से फूलों की मूसलाधार बारिश कर दी. इस भव्य अगवानी से गदगद रोहित मिश्र ने कार्यकर्ताओं के इस प्रेम को अपनी असली पूंजी बताया.

यह भी पढ़ें...

मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने समाजवादी पार्टी के चर्चित 'PDA' के नारे पर तीखा जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि सपा के 'P' का मतलब सिर्फ 'पाप' है. अब यह पाप कौन सा है- भ्रष्टाचार वाला पाप है, अनियमितता वाला, अव्यवस्था वाला या फिर नियुक्तियां बेचने वाला—यह तो सपा के लोग ही तय करें.

वहीं, रायबरेली सांसद और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रयागराज में छात्रों से प्रस्तावित संवाद कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए रोहित मिश्र ने कहा कि नेताओं को छात्रों के बीच जरूर जाना चाहिए और उनकी बात सुननी चाहिए. हालांकि, उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए आगे जोड़ा कि मेरी तो उन्हें बस एक ही सलाह है कि प्रयागराज जाएं तो वहां स्थित फिरोज गांधी की मजार पर भी जाएं और श्रद्धा सुमन अर्पित करें.

रायबरेली में हुए इस गर्मजोशी भरे स्वागत और राजनीतिक बयानबाजी के बाद रोहित मिश्र अपने गंतव्य प्रतापगढ़ के लिए रवाना हो गए.