Raebareli News: रायबरेली में बैंक अधिकारी बनकर आए ठग, लिफाफा बदलकर बुजुर्ग को लगाया चूना, सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार

Raebareli Crime News: रायबरेली के बछरावां में बैंक चेकिंग का झांसा देकर टप्पेबाजों ने एक बुजुर्ग से सोने की चेन और अंगूठी ठग ली. शातिरों ने लिफाफा बदलकर गहनों की जगह कूड़ा रख दिया और फरार हो गए. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

रायबरेली में बैंक अधिकारी बनकर आए ठग, लिफाफा बदलकर बुजुर्ग को लगाया चूना, सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार

रायबरेली में बैंक अधिकारी बनकर आए ठग, लिफाफा बदलकर बुजुर्ग को लगाया चूना, सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार

Newzo

• 01:03 PM • 29 Jun 2026

follow google news

Raebareli News: बछरांवा क्षेत्र में टप्पेबाजों के हौसले बुलंद हैं. बछरावां बस स्टॉप पर शातिर ठगों ने बैंक चेकिंग का झांसा देकर एक वृद्ध व्यक्ति को अपनी ठगी का शिकार बना लिया. शातिरों ने वृद्ध से सोने की अंगूठी और चेन ठग ली और मौके से फरार हो गए. पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, आजादनगर राजामऊ रोड निवासी जगदीश प्रसाद मिश्र बीते 24 जून को शाम करीब 4:20 बजे बछरावां बस स्टॉप पर रायबरेली जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे थे. इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति उनके पास आया. उसने खुद को रायबरेली का यात्री बताते हुए जगदीश प्रसाद को अपनी कार से साथ चलने का प्रस्ताव दिया.

चेकिंग के नाम पर बदला लिफाफा

पीड़ित जब कार के पास पहुंचे, तो वहां पहले से मौजूद एक अन्य युवक ने खुद को बैंक की गाड़ी से जुड़ा हुआ बताया. उसने वृद्ध को डराते हुए कहा कि आगे पुलिस और बैंक की भारी चेकिंग चल रही है, इसलिए वे अपनी सोने की अंगूठी और चेन निकालकर एक लिफाफे में सुरक्षित रख लें. झांसे में आकर वृद्ध ने अपने जेवरात उतार दिए. शातिरों ने बड़ी चालाकी से जेवरात पार कर लिफाफे पर टेप लगाया और उसे पीड़ित को सौंप दिया.

खोला लिफाफा तो उड़े होश

जेवरात रखने के बाद जब पीड़ित वृद्ध को कुछ शक हुआ और उन्होंने कार से सफर करने से मना कर दिया, तो आरोपी तुरंत अपनी गाड़ी लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए. संदेह होने पर जब जगदीश प्रसाद ने लिफाफा खोलकर देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई. लिफाफे में सोने के गहनों की जगह केवल काला कूड़ा भरा हुआ था. ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

रविवार दोपहर 3 बजे मीडिया को घटनाक्रम की जानकारी देते हुए पीड़ित वृद्ध ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की खोजबीन करने की मांग की है. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है.