प्रयागराज में आज ‘दरबार’ लगाएंगे बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री, ये है उनका कार्यक्रम

पंकज श्रीवास्तव

• 03:39 AM • 02 Feb 2023

Prayagraj News: कथित धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी 2 फरवरी…

UPTak
Google CTA

Prayagraj News: कथित धर्म परिवर्तन के खिलाफ अपने बयानों को लेकर चर्चा में आए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज यानी 2 फरवरी को प्रयागराज में रहेंगे. इस दौरान धीरेंद्र शास्त्री प्रयागराज के संगम में चल रहे माघ मेले में निर्मोही अखाड़े के संत संतोष दास और सतुआ बाबा के यहां साधु-संतों से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लेंगे. शास्त्री ‘हिंदू राष्ट्र’ की चला रहे मुहिम के लिए संतों का समर्थन भी मांगेंगे. साथ ही धीरेंद्र शास्त्री मेजा तहसील में अपना ‘दरबार’ भी लगाएंगे.

यह भी पढ़ें...

प्रयागराज के माघ मेले में आकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री भोर करीब पांच से छै घंटे रह कर कई अन्य संतों के कैम्पों में जाकर उनका आशीर्वाद भी ले सकते है. खबर है कि वो विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के कैम्प में भी जा सकते हैं. पंडित धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर साधु संतों, कल्पवासी और उनके समर्थकों में भी खासा उत्साह भी है. लोग सतुआ बाबा के यहां आकर उनसे मिलने की जुगत लगाने में लगे हुए हैं.

ऐसा कहा जा रहा है कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के ‘दरबार’ में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है.