Maha Kumbh 2025: महाकुंभ में पहली बार लोगों की मदद करेगा चैटबॉट ‘कुम्भ सहायक’

यूपी तक

• 01:04 PM • 14 Nov 2024

विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ मेला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटबॉट जैसी अत्याधुनिक तकनीकि के उपयोग से श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा.

Mahakumbh 2025

Mahakumbh 2025

Google CTA

Maha Kumbh 2025: विश्व के सबसे बड़े धार्मिक समागम प्रयागराज महाकुंभ मेला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और चैटबॉट जैसी अत्याधुनिक तकनीकि के उपयोग से श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. अपर मेलाधिकारी विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि महाकुंभ 2025 में पहली बार एआई जेनरेटिव चैटबॉट ‘कुंभ सहायक’ विकसित किया जा रहा है, जो भाषिनी ऐप की मदद से 10 से अधिक भाषाओं में श्रद्धालुओं को महाकुंभ से जुड़ी सभी जानकारियां उपलब्ध कराएगा. 

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि यह चैटबॉट ‘‘गूगल नैविगेशन, इंटरैक्टिव कनवरसेशन और व्यक्तिगत जीआईएफ’’ की सुविधा से लैस होगा. महाकुंभ में पहली बार ‘कुंभ सहायक’ चैटबॉट विकसित किया जा रहा है. यह चैटबॉट, महाकुंभ 2025 ऐप या व्हाट्सऐप द्वारा संचालित होगा और लोगों के व्यक्तिगत मार्गदर्शक के तौर पर कार्य करेगा. 

 

 

चतुर्वेदी ने बताया कि भाषिनी ऐप के माध्यम से चैटबॉट हिंदी, अंग्रेजी समेत 10 से अधिक भाषाओं में महाकुंभ से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां प्रदान करेगा. यह चैटबॉट श्रद्धालुओं को लिखकर और बोलकर दोनों तरह से जानकारियां प्रदान करेगा. चैटबॉट के माध्यम से लोग महाकुंभ के इतिहास, परंपरा समेत साधु, संन्यासी, अखाड़ा, स्नान के घाट, स्नान तिथियां, रास्ते, पार्किंग स्थल, रुकने-ठहरने के स्थान जैसी सभी जानकारियां प्राप्त कर सकेंगे. 

उन्होंने बताया कि चैटबॉट, महाकुंभ क्षेत्र के साथ ही प्रयागराज शहर के प्रमुख दर्शनीय स्थलों, मंदिरों, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के रास्ते भी बताएगा. इसके साथ ही यह महाकुंभ में होने वाले विविध आयोजनों की जानकारी से भी समय-समय पर अवगत कराता रहेगा. अपर मेलाधिकारी ने बताया कि चैटबॉट, सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त टूर-ट्रैवल यात्रा पैकेज और होटल, होम स्टे के नाम और पतों की भी जानकारी देगा.