गाजियाबाद के साहिबाबाद में गोलीबारी ने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया.साहिबाबाद के अर्थला इलाके में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के परिसर में 17 साल के समीर की संदिग्ध मौत हुई. पुलिस के अनुसार, सिक्योरिटी गार्ड विवेक यादव ने चोरी कर रहे युवकों को डराने के लिए लाइसेंसी हथियार से फायरिंग की, जिसमें गलती से समीर को गोली लगी. गंभीर रूप से घायल समीर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. परिवार का आरोप है कि समीर सिर्फ रील बनाने गया था और वहां गार्ड्स ने पहले उसकी पिटाई की फिर गोली मारी.
ADVERTISEMENT
समीर की मौत से पूरे इलाके में भारी तनाव है. परिवार व स्थानीय लोग इस मामले की न्यायपूर्ण जांच की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने गार्ड को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है. शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस निरंतर निगरानी रख रही है.
परिवार का कहना है कि समीर हमेशा शांति पसंद लड़का था और उसे रील बनाने के लिए गया था. पुलिस और परिवार के बयानों में मतभेद के कारण घटना के असली कारणों का पता जांच के बाद ही चलेगा.
यहां चोरी की घटनाएं आम हैं और गार्ड्स का दावा है कि वे सुरक्षा के लिए फायरिंग करते हैं. इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था व पुलिसिया जांच पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब गवाहों और परिवार के बयानों के आधार पर सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है.
ADVERTISEMENT










