पुलिस ने जलती चिता बुझाई तो मिले नेहा के अवशेष फिर सामने आई उसके प्रेम और मां-बाप की शर्मनाक कहानी

UP News: कासगंज की नेहा के दुश्मन उसके ही मां-बाप बन गए. दोनों ने मिलकर बेटी को खौफनाक मौत दे डाली. जानिए नेहा के साथ क्या हुआ?

देवेश सिंह

12 Jan 2026 (अपडेटेड: 12 Jan 2026, 05:54 PM)

follow google news

UP News: उत्तर प्रदेश के कासगंज से चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां मां-पिता ने मिलकर अपनी ही 16 साल की बेटी को मार डाला. परिजनों ने अपनी ही बेटी को ऐसी खौफनाक मौत दी, जिसे जान हर कोई चौंक गया. बेटी की हत्या के बाद उसकी बॉडी का रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार भी कर दिया. मगर घटना के बारे में पुलिस को पता चल गया. इसके बाद पुलिस ने जलती चिता को बुझाया और किशोरी के शव के अवशेष पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे.

यह भी पढ़ें...

प्यार करने की ये सजा!

यह सनसनीखेज मामला कोतवाली ढोलना क्षेत्र के गांव घिनौना नगला ढाक से सामने आया है. मिली  जानकारी के मुताबिक, नेहा का गांव के ही युवक 18 साल के सचिन से प्रेम संबंध था. कुछ दिन पहले दोनों घर से चले गए थे और आगरा में रह रहे थे. परिजनों को जब इसकी जानकारी मिली तो परिजन दोनों को खोजकर वापस ले आए. 

बेटी को खूब मारा-पीटा

मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही नेहा के माता-पिता और परिजन उसे गांव में वापस लाए, उसे खूब पीटा गया. उसके साथ जमकर मारपीट की गई. इसी मारपीट की वजह से उसकी मौत हो गई. ये देख परिवार ने बेटी का रात के समय ही अंतिम संस्कार कर दिया.

पुलिस ने जलती चिता को बुझाया

बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी लगी. इसके बाद पुलिस फौरन मौके पर पहुंची और उसने जलती चिता को बुझाया. वहां मिले अवशेष को जमा करके, उन्हें पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस अब मामले में फॉरेंसिक टीम की भी मदद ले रही है, जिससे परिजनों के खिलाफ सबूत जमा किए जा सके.

परिजन हुए फरार

घटना सामने आने के बाद लड़की के परिजन गांव से फरार हो गए हैं. पुलिस ने प्रेमी सचिन और उसके बड़े भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि ये मामला ऑनर किलिंग का लग रहा है. फिलहाल पुलिस गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही है.