BJP एमएलसी ऋषिपाल सिंह के मनबढ़ बेटे चौधरी तपेश को इस ट्रैफिक कॉन्स्टेबल ने पढ़ाया पाठ, पूरी हेकड़ी निकाल दी

राजेश सिंघल

• 01:49 PM • 12 Aug 2025

UP News: यूपी के हाथरस में ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भाजपा MLC ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश का सारी हेकड़ी निकाल दी.

Hathras, Hathras news, Hathras viral news, Hathras crime, up news, up viral news, हाथरस, हाथरस न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, भाजपा एमएलसी, भाजपा नेता

Hathras news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हाथरस में भाजपा एमएलसी के बेटे ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से दबंगई दिखाने की कोशिश की. अपने पिता का नाम और रौब झाड़ते हुए पुलिसकर्मी के ऊपर हावी होने की कोशिश की. मगर ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भाजपा एमएलसी के मनबढ़ बेटे को तगड़ा पाठ पढ़ा दिया. इसी के साथ कानूनी शिकंजे में भी भाजपा एमएलसी का मनबढ़ बेटा फंस गया.

यह भी पढ़ें...

ट्रैफिक कांस्टेबल ने पढ़ाया भाजपा एमएलसी के बेटे को पाठ

दरअसल ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने भाजपा MLC ऋषिपाल सिंह के बेटे चौधरी तपेश से कहा कि वह सड़क पर खड़ी गाड़ी को हटा लें. इसी बात को लेकर तपेश भड़क गया. विधायक लिखी स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तपेश ने खुद को भाजपा एमएलसी का बेटा बताया और वह ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बोला कि चल सामने से हट. भाग यहां से. 

ट्रैफिक कांस्टेबल ने ये किया

गाड़ी पर भाजपा विधायक लिखा और बोनट पर भाजपा का झंडा लगा हुआ था. गाड़ी के अंदर एक गनर भी मौजूद था. एमएलसी के बेटे की बदसलूकी के बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी उससे भिड़ गया. ट्रैफिक पुलिस कर्मी वीडियो बनाते हुए बोला- आप रोड पर जाम लगा रहे हो, ऊपर उसे बदतमीजी कर रहे हो. पिता का नाम बदनाम कर रहे हो. मैं आपसे दो गुना पढ़ा-लिखा हूं. बात करने का सलीका जानता हूं.
इसके बाद फिर एमएलसी के बेटे ने पुलिसकर्मी से बहस करने शुरू कर दी. अब इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. 

पुलिस ने लिया एक्शन

इस पूरे मामले में हाथरस एएसपी अशोक कुमार ने बताया, वीडियो संज्ञान में आया है. मामले की जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी.