रात में पति अमित सिंह और प्रेमी दीपक के साथ थी सुल्तानपुर की शिल्पी फिर हुआ उसके पति का कत्ल, ऐसा क्या हुआ वहां?

नितिन श्रीवास्तव

16 Feb 2026 (अपडेटेड: 16 Feb 2026, 03:48 PM)

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां शिल्पी नाम की पत्नी पर हैरान कर देने वाले आरोप लगे हैं. इस मामले ने सभी को चौंका दिया है.

Sultanpur, Sultanpur News, Sultanpur crime News, Sultanpur police, Sultanpur crime, up news, up crime news, सुल्तानपुर, सुल्तानपुर न्यूज, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

Sultanpur News: यूपी के सुल्तानपुर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति को मार डाला. आरोपी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तो उसका प्रेमी फरार है. प्रेमी को पकड़ने के लिए 4 पुलिस टीम लगाई गई हैं.

यह भी पढ़ें...

शिल्पी बनी पति अमित सिंह की कातिल

ये पूरा मामला सुल्तानपुर के लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव से सामने आया है. इसी गांव के रहने वाले अमित सिंह का विवाह कुछ सालों पहले शिल्पी सिंह से हुआ था. अमित सिंह ट्रक चलाने का काम करता था. अमित का साथी दीपक भी ट्रक चलाता था. ऐसे में दीपक का अमित के घर आना-जाना था. 

बताया जा रहा है कि इस दौरान शिल्पी और दीपक के बीच संबंध बन गए. इस बात की जानकारी जब घर वालों को लगी तो दीपक और शिल्पी को समझाकर मामला शांत करवा दिया गया. घटना वाले दिन यानी कल भी दीपक, अमित के घर आया हुआ था. 

अमित को यूं मार डाला

आरोप है कि देर रात जब अमित सो रहा था तो तभी दीपक ने शिल्पी को उठाया. फिर दोनों ने मिलकर किसी धारदार हथियार से अमित के ऊपर हमला कर दिया. मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद अमित मौके से फरार हो गया. मगर शिल्पी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. 

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस ने क्राइम सीन की भी जांच की है. आरोपी पत्नी शिल्पी गिरफ्त में हैं तो वहीं आरोपी प्रेमी दीपक की तलाश के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है.