अमेठी के शाहिद ने साबिया से की थी लव मैरिज फिर उसकी जिंदगी बना दी नर्क, युवती के भाइयों ने जीजा से दर्दनाक बदला लिया

अभिषेक त्रिपाठी

24 Feb 2026 (अपडेटेड: 24 Feb 2026, 01:11 PM)

Amethi News: अमेठी में शाहिद नाम के युवक का शव मिला था. उसे तड़पाकर मारा गया था. अब इस मामले में पुलिस कार्रवाई हुई है.

Amethi, Amethi News, Amethi Crime, Amethi Police, Amethi Crime News, UP News, UP Viral News, UP Crime, अमेठी, अमेठी न्यूज, अमेठी क्राइम, अमेठी पुलिस, अमेठी क्राइम न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज, यूपी क्राइम

UP News

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के अमेठी से सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक साले पर आरोप है कि उसने अपने जीजा की हत्या कर डाली. दरअसल मृतक अपनी पत्नी को धोखा दे रहा था. इस बात को लेकर साला काफी भड़का हुआ था. आरोप है कि इसके बाद उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा को मार डाला. 

यह भी पढ़ें...

क्या है पूरा मामला?

ये पूरा मामला अमेठी के शुकुलबाजार थाने के कस्बे से सामने आया है. यहां रहने वाली शाहिद की शादी 3 साल पहले साबिया से हुई थी. दोनों ने लव मैरिज करके निकाह किया था. इसके बाद शाहिद साबिया को लेकर मुंबई चला गया था.

बताया जा रहा है कि शाहिद मुंबई में साबिया को अकेला छोड़कर गायब हो गया. जब पत्नी ने उसे खोजा तो वह नहीं मिला. फिर जब पत्नी वापस ससुराल आई तो देखा कि पति शाहिद अपने घर पर ही था. इसके बाद से पति पत्नी के साथ मारपीट करने लगा और पत्नी को घर से भी भगा दिया. दोनों ने परिवार के खिलाफ जाकर शादी की थी. ऐसे में साबिया ने शाहिद के साथ अपना रिश्ता बचाने की काफी कोशिश की. मगर शाहिद ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया. इसके बाद साबिया ने दूसरे शख्स के साथ निकाह कर लिया.

शाहिद की इस हरकत से भड़के हुए थे साबिया के भाई

साबिया का निकाह भले ही दूसरी जगह हो गया था. मगर उसके भाई शाहिद की इस हरकत से भड़के हुए थे. आरोप है कि मौका पाकर साबिया के भाई और उसके साथियों ने शाहिद का गला काटकर, उसे मार डाला. बता दें कि पुलिस ने इस मामले में सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया, शव की सूचना मिली थी. केस दर्ज कर लिया गया है. पीड़ित परिजनों की शिकायत के आधार पर 4 नामजद के खिलाफ केस है. सभी आरोपी गिरफ्त में हैं.