राजेश यादव की पत्नी का था राजेश सिंह से संबंध, मऊ में फिर चलवाई गईं गोलियां, पूरा मामला चौंका देगा

दुर्गाकिंकर सिंह

09 Nov 2025 (अपडेटेड: 09 Nov 2025, 01:30 PM)

UP News: यूपी के मऊ में पुलिस ने हाफ एनकाउंटर में 2 बदमाशों को दबोच लिया. इसके बाद पुलिस ने एक हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया.

Mau, Mau news, Mau police, Mau crime, Mau crime news, up news, up crime news, up viral news, मऊ, मऊ न्यूज, मऊ पुलिस, मऊ क्राइम, यूपी न्यूज

Mau news

Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के मऊ में पिछले दिनों राजेश सिंह नाम के शख्स की हत्या कर दी गई थी. तभी से पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. अब पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है और आरोपियों का हाफ एनकाउंटर भी कर दिया है.

यह भी पढ़ें...

बता दें कि राजेश सिंह की हत्या अवैध संबंधों को लेकर हुई थी. राजेश सिंह का अवैध संबंध राजेश यादव की पत्नी से था. इस अवैध संबंध की वजह से राजेश यादव को अपनी पत्नी तक को छोड़ना पड़ा था. इसी को लेकर राजेश यादव के मन में राजेश सिंह को लेकर रंजिश पल रही थी. इसी वजह से राजेश यादव ने फिरौती देकर राजेश सिंह की हत्या करवा दी थी. बता दें कि 26 अक्टूबर के दिन हत्यारों ने राजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी.

हाफ एनकाउंटर में पकड़े गए बदमाश

बता दें कि पुलिस को हत्या करने वाले बदमाशों की तलाश थी. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली की 2 बदमाश मोहम्मदाबाद कोतवाली स्थित आसलपुर के पास बाइक से जा रहे हैं. तभी पुलिस ने बदमाशों को घेर लिया. इस दौरान फायरिंग में एक बदमाश के पैर में भी गोली लग गई और पुलिस ने बदमाशों को पकड़ लिया. इसके बाद जब पुलिस ने दोनों बदमाशों से पूछताछ की तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया.

पुलिस ने दी ये जानकारी

घटना की जानकारी देते हुए (सीओ मोहम्मदाबाद) शीतला प्रसाद पांडेय ने बताया, पुलिस को यह सूचना मिली कि असलपुर पुलिया के पास एक बाइक पर दो लोग आ रहे है, जिनके पास असलहा भी है. ये लोग 26 अक्टूबर के दिन हुई राजेश सिंह की हत्या में शामिल थे. पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को आता देखकर पुलिस द्वारा उनको रोकने का प्रयास किया गया. बदमाश भागने लगे. तभी इन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया. पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी और दूसरा भागने लगा जिसको पुलिस ने दौड़कर पकड़ लिया. 

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, दोनों बदमाशों ने पूछताछ में बताया है कि राजेश यादव की पत्नी से राजेश सिंह का अवैध संबंध था. इसके बाद राजेश यादव ने ही फिरौती देकर राजेश सिंह की हत्या कराई थी.