बृजभूषण सिंह के खिलाफ मूस जट्टाना उर्फ मुस्कान ने खोला मोर्चा, जानिए कौन है ये लड़की?

यूपी तक

04 May 2023 (अपडेटेड: 04 May 2023, 10:20 AM)

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर…

बृजभूषण सिंह के खिलाफ मूस जट्टाना उर्फ मुस्कान ने खोला मोर्चा

बृजभूषण सिंह के खिलाफ मूस जट्टाना उर्फ मुस्कान ने खोला मोर्चा

Google CTA

Wrestlers Protest: कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की कैसरगंज सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठे पहलवान के साथ बुधवार को हुई हाथापाई ने माहौल गर्म कर दिया है. दरअसल, बुधवार की रात करीब 11 बजे जंतर मंतर पर प्रदर्शनकारी पहलवानों के साथ उस समय हाथापाई हो गई, जब वे अपने रात्रि विश्राम के लिए फोल्डिंग चारपाई ला रहे थे और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर इस बारे में पूछताछ शुरू कर दी थी. इस घटना के बाद से अब पहलवानों को देश के कई नामी-गिरामी हस्तियों से समर्थन मिलना शुरू हो गया है. इन नामों एक नाम बिग बॉस फेम मूस जट्टाना उर्फ मुस्कान का भी है. इस बीच उन्होंने जंतर मंतर पर पहुंचकर पहलवानों को अपना समर्थन दिया है.

यह भी पढ़ें...

यूपी तक के सहयोगी चैनल हरियाणा तक से बात करते हुए मूस ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगी कि देश की बेटियां रो रही हैं, मैं कहूंगी कि वो लड़ रही हैं. हम सब लड़ रहे हैं. ये सिर्फ बेटियों की नहीं, हम सब की लड़ाई है.”

कौन हैं मूस जट्टाना?

मुस्कान का जन्म चंडीगढ़ के मोहाली में हुआ था. उनके माता-पिता वहीं रहते हैं, हालांकि, वह अब दिल्ली में रह रही हैं. मूस इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 4 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. मूस ने बताया था कि उनका असली नाम मुस्कान जट्टाना (Moose Jattana) है. बिग बॉस 15वें सीजन में नजर आईं मूस को कविताएं लिखने का भी शौक है.

मूस के साथ हुई बातचीत को यहां नीचे देखें: