Kannauj Government School Viral Video: कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक स्कूल का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फ़ैल गया है. वीडियो में एक पुरुष टीचर और महिला शिक्षिका स्कूल के क्लासरूम में एक-दूसरे के साथ निजी पल बिताते नजर आ रहे हैं. यह वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जिसके बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया. स्कूल प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है. फिलहाल पूरे मामले की जानकारी अधिकारियों को भेज दी गई है.
ADVERTISEMENT
ये है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह कथित वीडियो कन्नौज के सौरिख कस्बे के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय का बताया जा रहा है. वीडियो में एक पुरुष शिक्षक और महिला शिक्षिका क्लासरूम के अंदर एक-दूसरे को Kiss करते दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद यह अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर तेजी से शेयर किया जाने लगा. इसके बाद स्थानीय स्तर पर भी मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई और शिक्षा विभाग ने इसे गंभीरता से लिया.
किसने वायरल किया वीडियो?
मामले में सोशल मीडिया पर यह दावा भी किया जा रहा है कि वीडियो पुरुष शिक्षक की पत्नी ने सार्वजनिक किया है. जानकारी के मुताबिक, शिक्षक और उनकी पत्नी के बीच पिछले करीब चार वर्षों से पारिवारिक विवाद चल रहा है और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन है. इसी बीच यह दावा सामने आया कि पत्नी ने पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. हालांकि, इस दावे की किसी अधिकारी ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.
क्या ये वीडियो पुराना है?
सूत्रों के अनुसार वायरल हो रहा वीडियो हाल का नहीं बल्कि पुराना बताया जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि इसे काफी पहले रिकॉर्ड किया गया था और अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि वीडियो कब बनाया गया और किसने रिकॉर्ड किया. इन सभी पहलुओं की जांच की जा रही है. साथ ही वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
स्कूल के प्रशासन ने जारी किया नोटिस
वीडियो सामने आने के बाद विद्यालय प्रशासन ने संबंधित शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रधानाध्यापक ने शिक्षक से पूरे मामले पर स्पष्टीकरण मांगा है. इसके साथ ही घटना की जानकारी शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दी गई है. विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई शिक्षक के जवाब और जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.
जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई
शिक्षा विभाग का कहना है कि विद्यालय बच्चों की शिक्षा और अनुशासन का केंद्र होते हैं. ऐसे में यदि जांच के दौरान वायरल वीडियो और उससे जुड़े दावे सही पाए जाते हैं तो संबंधित शिक्षक के खिलाफ विभागीय नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल जांच जारी है और अधिकारियों का कहना है कि पूरी जांच पूरी होने से पहले किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा.
ADVERTISEMENT











