रामलीला के दौरान श्रीराम का तीर रावण की आंख में जा लगा और वो हो गया अंधा, अब SC-ST में दर्ज हुआ केस

Sonbhadra Crime News: यूपी के सोनभद्र में रामलीला का मंचन हो रहा था. इस दौरान राम का किरदार निभा रहे शख्स ने रावण का किरदार निभा रहे शख्स की तरफ तीर चलाया. मगर निशाना चूक गया और तीर रावण का किरदार निभा रहे शख्स की आंख पर जा लगा.

Sonbhadra, Sonbhadra Crime, Sonbhadra Crime News, SC-ST Case, up news, Sonbhadra viral news, up news, up viral news, सोनभद्र, सोनभद्र न्यूज, सोनभद्र क्राइम, सोनभद्र पुलिस, यूपी न्यूज, यूपी वायरल न्यूज

UP News

विधु शेखर मिश्रा

01 Feb 2026 (अपडेटेड: 01 Feb 2026, 09:09 AM)

follow google news

Sonbhadra News: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में रामलीला हो रही थी. मंच पर भगवान श्रीराम और रावण का किरदार निभा रहे कलाकार मंचन कर रहे थे. राम-रावण के बीच युद्ध हो रहा था. तभी राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय ने स्क्रिप्ट के मुताबिक रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार पर तीर चला दिया. मगर ये तीर रावण की आंख में जा लगा. अब इस मामले में कुछ ऐसा हुआ है, जिससे ये मामला चर्चा का विषय बना हुआ है. 

यह भी पढ़ें...

निशाना चूक गया और हो गया SC-ST केस दर्ज

ये पूरा मामला शाहगंज थाना क्षेत्र के खैरा गांव से सामने आया है. दरअसल ये घटना 13 नवंबर 2025 के दिन की है. मगर केस अब दर्ज किया गया है. रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार का कहना है कि राम के तीर से उसकी आंख फूट गई और रोशनी चली गई. अब सुनील कुमार ने राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय और रामलीला के आयोजकों के खिलाफ एससी-एसटी के तहत केस दर्ज करवा दिया है.

नहीं की कोई मदद…

बताया जा रहा है कि युद्ध के मंचन के समय राम का किरदार निभा रहे नैतिक पांडेय से निशाना चूक गया, जिससे तीर रावण का किरदार निभा रहे सुनील कुमार की आंख पर जा लगा. सुनील का कहना है कि उस दौरान राम ने उसकी कोई मदद नहीं की. अगर उसे सहायता मिल जाती तो उसकी आंख बच जाती.

गालियां दी गईं

पीड़ित के मुताबिक, तीर लगने के बाद उसकी आंख से पानी और खून निकलने लगा. आरोप है कि इलाज के लिए उसने आयोजक और राम का किरदार निभा रहे व्यक्ति से सहायता मांगी, लेकिन सभी ने मदद से इनकार कर दिया. इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पीड़ित उनके पास भी गया तो उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां और जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया. पीड़ित का कहना है कि वह शारीरिक और आर्थिक तौर से टूट चुका है, इसलिए अब उसने कानून का सहारा लिया है.

पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले को लेकर राहुल पांडे (क्षेत्राधिकारी-घोरावल) ने बताया, रामलीला में राम-रावण के बीच मंच पर युद्ध चल रहा था. पीड़ित का कहना है कि राम का किरदार निभा रहे शख्स ने जब रावण पर तीर चलाया तो वह रावण का किरदार निभा रहे शख्स की आंख में जा लगा, जिससे उसकी आंख चली गई. केस दर्ज करवाया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.