हिंदू किशोरी के साथ गलत काम कर उसे ब्लैकमेल कर रहा था अमजद खान! पुलिस ने कर दिया ये हाल

मनीष सोनी

03 Jan 2026 (अपडेटेड: 03 Jan 2026, 12:54 PM)

UP News: यूपी के ललितपुर पुलिस को अमजद खान नाम के आरोपी की तलाश थी. इसके कांड आपको हैरान कर देंगे. अब पुलिस ने इसके साथ ये किया है.

Lalitpur, Lalitpur news, Lalitpur police, Lalitpur crime, Lalitpur crime news, up news, up viral news, ललितपुर,  ललितपुर न्यूज, ललितपुर वायरल न्यूज, ललितपुर क्राइम, यूपी न्यूज

UP News

Google CTA

यह भी पढ़ें...

UP News: ललितपुर के अमजद खान को लगा कि वह किशोरी की जिंदगी के साथ खेलता रहेगा. मगर उसे कुछ नहीं होगा. मगर अब पुलिस की गोलियों का सामना उससे हो गया और अब वह पुलिस की पकड़ में है.

अमजद खान पर आरोप था कि इसने नाबालिग हिंदू लड़की के साथ गंदा खेल खेला. आरोप था कि इसने पहले किशोरी के साथ गंदा काम किया फिर उसकी अश्लील वीडियो बना ली. इस वीडियो के सहारे वह किशोरी को लगातार ब्लैकमेल करता रहा.

किशोरी ने जिंदगी खत्म करने की कोशिश की

बता दें कि अमजद खान से किशोरी इतनी परेशान हो गई कि उसने अपनी ही जिंदगी खत्म करने की ठानी और जहर खा लिया. उसके बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर गए. जैसे ही इस घटना की जानकारी हिंदू संगठनों को मिली, वह भड़क गए. तभी से पुलिस इस मामले में एक्शन मोड में थी. इसके बाद से ही आरोपी अमजद फरार चल रहा था. मगर अब उसका पुलिस से सामना हो गया.

पैर में लगी गोली

बता दें कि ललितपुर टीम से अब अमजद की मुठभेड़ हो गई. इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया. आरोपी अमजद खान को इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

पुलिस ने घटना को लेकर ये जानकारी दी-वीडियो

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर कालू सिंह (ASP ललितपुर) ने बताया, नाबालिग पीड़िता के साथ गंदे काम का आरोप था. पुलिस को इसकी तलाश थी. आरोपी अमजद को पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है.