गाजियाबाद में वकीलों ने जिला जज से की बदसलूकी तो पुलिस ने किया लाठीचार्ज, हुई तोड़फोड़ और मचा बवाल

मयंक गौड़

• 01:10 PM • 29 Oct 2024

Ghaziabad News: जियाबाद जिला कोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज के साथ बदसलूकी के आरोपों के चलते पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई वकील घायल.

Ghaziabad News

Ghaziabad News

Google CTA

Ghaziabad News: गाजियाबाद जिला कोर्ट में मंगलवार को पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया. बता दें कि वकीलों पर जिला जज के साथ बदसलूकी के आरोपों के बाद स्थिति बिगड़ गई, जिसके चलते पुलिस ने कोर्ट परिसर में लाठीचार्ज किया. इस घटना में कई वकील घायल हो गए. मिली जानकारी के अनुसार, बार एसोसिएशन के कुछ पदाधिकारी एक मामले को लेकर जिला जज से मिलने पहुंचे थे, जहां माहौल गरमा गया. आरोप है कि वकीलों द्वारा जिला जज के साथ बदसलूकी की गई. आरोप यह भी है कि वकीलों ने तोड़फोड़ के साथ पथराव भी किया है. तनावपूर्ण स्थिति को देख कई थानों की पुलिस को कचहरी में लगाया गया है.  

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने जिला जज कोर्ट रूम में उन्हें चारों तरफ से दरवाजा बंद करके पीटा है.  कई वकीलों को मामली चोटें आई हैं. लाठीचार्ज से गुस्साए वकीलों ने जमकर हंगामा किया. जानकारी के अनुसार, वकील नारेबाजी कर रहे हैं और सभी जजों ने अपने कोर्ट में कार्य बंद कर दिया है. 

 

 

कोर्ट परिसर में पुलिस का लाठीचार्ज और वकीलों के साथ हाथापाई ने न्यायपालिका और सुरक्षा व्यवस्था के बीच संबंधों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. इससे पहले भी न्यायालय परिसर में सुरक्षा की स्थिति और वकीलों की मांगों को लेकर विवाद होते रहे हैं. इस बार वकीलों का आरोप है कि पुलिस ने अनावश्यक बल प्रयोग किया, जबकि पुलिस का दावा है कि माहौल को नियंत्रित करने के लिए यह आवश्यक था. मामले में जिला बार एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की है और कहा है कि न्यायपालिका की गरिमा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है.