बरेली: चीनी मील जाते समय किसान का रास्ते को लेकर हुआ विवाद, फिर वो हुआ जो नहीं होना था

भाषा

18 Jan 2023 (अपडेटेड: 06 Feb 2023, 10:00 AM)

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र में रास्ता नहीं देने से…

UP Tak
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. बरेली जिले के हाफिजगंज क्षेत्र में रास्ता नहीं देने से नाराज एक व्यक्ति ने तमंचे से किसान की गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी.

यह भी पढ़ें...

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राजकुमार अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया, “नवाबगंज तहसील क्षेत्र के नौवानगला के निवासी 40 वर्षीय परमानंद अपने भाई लोकेश के साथ मंगलवार की शाम करीब छह बजे गाड़ी पर गन्ना लादकर चीनी मिल जा रहा था. गांव से निकलते ही मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति से सड़क पर आगे निकलने का रास्ता देने को लेकर परमानंद का विवाद हो गया.”

पुलिस अधिकारी ने आगे जानकारी देते हुए कहा कि मामले के तूल पकड़ने से पहले ही कुछ ग्रामीणों ने दोनों को समझा शांत कराया. मगर आरोपी ने रास्ते में मुडिया भीकमपुर मढ़ी के पास कथित तौर से परमानंद के सिर में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से फरार हो गया. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी की तलाश की जा रही है.

बरेली: बेटे ने मां के साथ पी चाय और चला गया, वापस आया तो इस हाल में मिली बुजुर्ग महिला