मुजफ्फरनगर: दहेज के लिए महिला की हत्या, चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

भाषा

• 11:50 AM • 09 May 2022

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जनसठ क्षेत्र के सलारपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है.…

UP Tak
Google CTA

उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के जनसठ क्षेत्र के सलारपुर गांव में दहेज के लिए महिला की हत्या किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें...

उन्होंने बताया कि महिला के भाई राशिद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें उसने कहा है कि उसकी बहन शबाना (28) की हत्या पति शौकीन और ससुराल वालों ने कर दी और उसका शव कमरे में फंदे से लटका दिया और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

राशिद ने आरोप लगाया कि शौकीन और उनके परिवार की दहेज की मांग को पूरा नहीं कर पाने के कारण उसकी बहन की हत्या कर दी गयी .

पुलिस ने बताया कि राशिद की शिकायत पर शौकीन, उसके पिता साबिर और मां समेत चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है.

मुजफ्फरनगर: ‘दुल्हन पक्ष से विवाद के बाद दूल्हे’ ने घर की छत से की फायरिंग, एक घायल