Rampur Court News: रामपुर की कचहरी में पति-पत्नी के विवाद ने उस समय हंगामे का रूप ले लिया, जब पेशी पर पहुंची पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए चप्पल से उसकी पिटाई शुरू कर दी. पति खुद को बचाने की कोशिश करता रहा, लेकिन महिला कुछ देर तक उसे पीटती रही. इस दौरान मौके पर पहुंचीं दो महिला सिपाहियों ने पति को बचाने का प्रयास किया. घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज किया है.
ADVERTISEMENT
कचहरी में अचानक शुरू हो गई मारपीट
रामपुर कचहरी में पेशी के लिए पहुंची पत्नी ने पति पर दूसरी शादी करने का आरोप लगाया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और देखते ही देखते हाथापाई शुरू हो गई. महिला ने चप्पल उतारकर पति को पीटना शुरू कर दिया. पति लगातार खुद को बचाने की कोशिश करता रहा. बीच-बीच में वह भी बचाव में हाथ चलाता दिखाई दिया.
दो महिला सिपाहियों ने पति को बचाने की कोशिश की
मारपीट की जानकारी होने पर दो महिला सिपाही मौके पर पहुंचीं और पति को महिला से बचाने की कोशिश करने लगीं. हालांकि महिला लगातार पति की पिटाई करती रही और कुछ देर तक उसे छोड़ने को तैयार नहीं हुई. इसी दौरान वहां मौजूद लोगों में भी हलचल मच गई. आसपास खड़े लोग पूरी घटना को देखते रहे. घटना का वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर पहुंचा और तेजी से वायरल होने लगा.
वायरल वीडियो में क्या दिखाई दे रहा है?
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है. वीडियो के दौरान एक आवाज सुनाई देती है, जिसमें कहा जा रहा है, 'अरे तुम लोग क्या कर रहे हो? बचा क्यों नहीं रहे हो उसे?' एक अन्य जगह 'पत्थर क्यों मारा?' जैसी बात भी सुनाई देती है. वीडियो में आसपास मौजूद लोग घटना को देखते नजर आते हैं. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और फिर इसपर संज्ञान लिया गया.
पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में मामला पति-पत्नी के आपसी विवाद से जुड़ा सामने आया है. वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस अब वायरल वीडियो के साथ दूसरे साक्ष्यों की भी जांच कर रही है. पुलिस अधिकारी से मामले को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा 'एक ये पति पत्नी का विवाद था जिसमें कचहरी परिसर में मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था. तो उसी संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया सिविल लाइन में उसकी विवेचना प्रारंभ की गई है.' मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की विवेचना शुरू कर दी है. अब जांच के दौरान यह साफ किया जाएगा कि पति-पत्नी के बीच विवाद की शुरुआत किस बात को लेकर हुई थी.
यहां देखें पूरा वीडियो-
ADVERTISEMENT











