'गोदाम के अंदर 200 हिंदुओं को बनाया जा रहा था ईसाई'... 50000-60000 रुपये का लालच देकर मुजफ्फरनगर का रशीद करा रहा था कन्वर्जन?

संदीप सैनी

• 09:34 AM • 06 Jul 2026

Muzaffarnagar Conversion Case: मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके के जड़ौदा गांव में कथित सामूहिक धर्म परिवर्तन का बड़ा मामला सामने आया है. बजरंग दल के हंगामे के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी रशिद समेत 14 नामजद लोगों के खिलाफ यूपी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है. मौके से 3 बाइबल बरामद हुई हैं और पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें.

Muzaffarnagar Conversion Case

Muzaffarnagar Conversion Case

Google CTA

Muzaffarnagar Conversion Case: मुजफ्फरनगर से धर्म परिवर्तित कराने की खबर है. आरोप है कि मंसूरपुर इलाके के जड़ौदा गांव में कई सारे हिंदुओं का ईसाई धर्म में परिवर्तन कराया जा रहा था. हंगामा तब मचा जब इस बात की खबर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को लगी. उन्होंने मौके पर पहुंचकर जमकर विरोध किया. 

यह भी पढ़ें...

पुलिस ने मामले में कार्रवाई की है. 7 आदमी और 5 महिलाओं को हिरासत में लिया गया है. आरोपियों के पास से तीन बाइबल किताब और कुछ आई कार्ड मिले हैं. बजरंग दल कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जड़ौदा गांव में रशिद नाम का एक शख्स है. उसके गोदाम में सैकड़ों हिंदू लोगों को फ्री इलाज और अन्य लालच देकर सामूहिक धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था.

पुलिस ने मामले में कड़ा एक्शन लिया है. 14 नामजद आरोपी रशिद, मनीष, संजीव, संगीता, पूजा, मोनू, आशु, चांदनी, सरिता, अमरीश, कार्तिक, कनक, शीशपाल और प्रवीण के खिलाफ उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म सपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम 2021 - 3 और 5(1) में केस दर्ज किया गया. पुलिस ने मुकदमा दायर करने के बाद अपनी जांच भी शुरू कर दी है. 

जिसने दर्ज कराया केस उसने क्या कहा?

आपको जानकारी दे दें कि इस मामले में बजरंग दल के जिला संयोजक रवि चौधरी ने केस दर्ज कराया है. रवि चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा, "जड़ौदा गांव में कुछ लोग धर्म परिवर्तन करा रहे थे. हमारे कार्यकर्ता द्वारा पता लगा कि ऐसा हो रहा. हमने वहां पर जाकर देखा तो धर्म परिवर्तन हो रहा था और इन लोगों की संख्या 200 के करीब थी."

रवि चौधरी ने आगे कहा, "मुख्य आरोपी रशिद है. उसके द्वारा वहां चर्च बनाने के बारे में भी बताया जा रहा. वह लालच देकर धर्म परिवर्तन करा रहा था. किसी को 50000 दिए जा रहे थे, किसी को 60000 तो किसी का इलाज कराने के नाम पर. मतलब लालच द्वारा ही वह धर्म परिवर्तन करा रहे थे. इस मामले में सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और आरोपी जेल जाने चाहिए."

सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है: एसएसपी मुजफ्फरनगर

एसएसपी मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा ने बताया, "सूचना मिली कि थाना मंसूरपुर के जड़ौदा गांव में कुछ लोग टेंट लगाकर ऐसा कार्य कर रहे थे जो अवैध प्रतीत हो रहा है. पुलिस जब वहां पहुंची तो देखा कि वहां पर कुछ लोगों को प्रलोभन देकर क्रिश्चियनिटी में कन्वर्ट किया जा था. इसमें 16 लोगों के नाम सामने आए हैं. जल्द ही इसमें गिरफ्तारी की जाएगी और सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है."