9 साल पहले हुई शादी पर पत्नी को बच्चा नहीं हुआ, दूसरी शादी के लिए बिहार भी गया था पति... अब दोनों की लाश जंगल में मिली

जगत गौतम

05 Mar 2026 (अपडेटेड: 05 Mar 2026, 12:27 PM)

Moradabad Crime News: मुरादाबाद में खौफनाक वारदात सामने आई है. आरोप है कि यहां पति ने पत्नी की गला रेतकर हत्या की, फिर खुद भी आत्महत्या कर ली. 9 साल से संतान न होने और दूसरी शादी के विवाद में उजाड़ा घर.

Moradabad Crime News

Moradabad Crime News

Google CTA

Moradabad Crime News: मुरादाबाद जिले में काशीराम पुलिस चौकी के पास सोनकपुर ओवरब्रिज के जंगलों में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप मच गया. पुलिस ने मामले में शुरूआती जांच के बाद अपनी बात सामने रखी है. पुलिस ने बताया है कि पति ने पहले अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या की और फिर उसी चाकू से अपने पेट में वार कर खुदकुशी कर ली. 

यह भी पढ़ें...

ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकले थे पति-पत्नी

मृतकों की पहचान सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के नवीन नगर निवासी विनोद उर्फ विक्की और उसकी पत्नी ममता के रूप में हुई है.  परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 2 बजे विनोद अपनी पत्नी ममता से यह कहकर घर से निकला था कि वे होली मिलने ससुराल जा रहे हैं. लेकिन वह उसे ससुराल ले जाने के बजाय सोनकपुर के जंगल में ले गया. यहां उसने इस खूनी वारदात को अंजाम दिया. पुलिस को घटनास्थल के पास ही उनकी बाइक भी बरामद हुई है. 

क्या 9 साल से संतान न होना बना विवाद की वजह?

परिजनों ने खुलासा किया है कि विक्की और ममता की शादी को 9 साल बीत चुके थे. मगर उनकी कोई संतान नहीं थी. इसी बात को लेकर घर में अक्सर कलह रहती थी. मृतका की मां का आरोप है कि संतान न होने के कारण विनोद अक्सर ममता के साथ मारपीट करता था. 

दूसरी शादी करना चाहता था विनोद?

परिजनों का गंभीर आरोप है कि विनोद दूसरी शादी करना चाहता था. इसी सिलसिले में वह बिहार भी गया था. लेकिन वहां बात नहीं बनी. ममता ने अपनी मां को बताया था कि विनोद दूसरी शादी की जिद करता था और ममता उसके इन इरादों के आड़े आ रही थी.  इसी रंजिश और पारिवारिक विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका है. 

मुरादाबाद के एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने मामले की पुष्टि की है. उन्होंने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि 'मझोला इंस्पेक्टर को काशीराम कॉलोनी के पास एक युवक और उसकी पत्नी का शव मिला था. जांच में सामने आया है कि विनोद ने पहले पत्नी की गर्दन पर वार कर उसकी हत्या की और फिर खुद को चाकू मार लिया. दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की तफ्तीश जारी है.'

ये भी पढ़ें: नींद में सो रही पत्नी नीलम को राजेश निषाद ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 20 साल पुराने रिश्ते को किस वजह से किया खत्म?