नींद में सो रही पत्नी नीलम को राजेश निषाद ने कुल्हाड़ी से काट डाला, 20 साल पुराने रिश्ते को किस वजह से किया खत्म?
Gorakhpur Crime News: गोरखपुर में शक के चलते पति अशोक निषाद ने पत्नी नीलम की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन कर जानकारी दी. जान बचाकर भागे बेटे ने नाना को आपबीती सुनाई. 20 साल पुरानी शादी का खौफनाक अंत देख गांव में सनसनी फैल गई है.
ADVERTISEMENT

Neelam Devi
Gorakhpur Crime News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से एक खौफनाक खबर सामने आई है. यहां एक पति अशोक निषाद ने अपनी पत्नी नीलम देवी की कुल्हाड़ी और फवड़े से काटकर हत्या कर दी. हत्यारे पति ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब उसकी पत्नी कमरे में सो रही थी. आरोपी पति अशोक निषाद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ संबंध है. इसी शक के चलते अशोक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. 20 साल पुराने इस शादीशुदा रिश्ते का अंत इतना खौफनाक होगा इसका अंदाजा किसी को नहीं था. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. लेकिन इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.