Mirzapur Taekwondo Championship News: लखनऊ के केडी सिंह स्टेडियम में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में सेमफोर्ड स्कूल मिर्जापुर के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया. प्रतियोगिता में कक्षा 10 की छात्रा दीप्ति यादव ने स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं शुभ टंडन, सिंधुजा टंडन और परि जायसवाल ने रजत पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
ADVERTISEMENT
विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी सदस्यों में खुशी का माहौल है. विद्यालय के प्रबंधक ई. विवेक बरनवाल ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी. उन्होंने विशेष रूप से विद्यालय के ताइक्वांडो प्रशिक्षक अफसर खान को भी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता बच्चों और शिक्षकों की कड़ी मेहनत का परिणाम है.
विद्यालय की बसही शाखा के प्रधानाचार्य संतोष कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और विभिन्न गतिविधियों का नियमित प्रशिक्षण दिया जाता है. ताइक्वांडो, स्केटिंग सहित ओलंपिक में शामिल विभिन्न खेलों का प्रशिक्षण स्पोर्ट्स शिक्षकों के माध्यम से विद्यार्थियों को दिया जाता है. उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चे शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय और मिर्जापुर का नाम रोशन कर रहे हैं.
नटवा शाखा की प्रधानाचार्या श्वेता मेहरोत्रा खत्री ने बताया कि विद्यालय में नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं से ही बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, ताकि पढ़ाई के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों में भी उनकी रुचि विकसित हो सके.
विद्यालय के सदस्यों मंजरी खरे, रेखा श्रीवास्तव, अजीत पांडे, अनिल कुमार यादव, संगीता शर्मा, शबाना परवीन सहित अन्य ने खिलाड़ियों और ताइक्वांडो प्रशिक्षक अफसर खान को बधाई दी. विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि सभी विद्यार्थियों को बिना किसी भेदभाव के शिक्षा के साथ खेल एवं अन्य गतिविधियों में आगे बढ़ने के समान अवसर और प्रशिक्षण दिया जाता है.
ADVERTISEMENT











