Mirzapur News: मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

Newzo

• 04:35 PM • 28 Jul 2026

Mirzapur Crime News: मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी अब भी फरार है. मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिवार ने निष्पक्ष जांच, सुरक्षा और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है.

मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

मिर्जापुर में 9 माह के मासूम से अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोपी अब भी फरार, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल

Google CTA

Mirzapur News: लालगंज थाना क्षेत्र में 9 माह के मासूम के साथ कथित अप्राकृतिक दुष्कर्म के मामले में आरोपी की अब तक गिरफ्तारी नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं. पीड़ित परिवार का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के कई दिन बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहा है, जबकि मासूम का इलाज जारी है और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

यह भी पढ़ें...

जानकारी के अनुसार, चितांग गांव निवासी एक किसान ने आरोप लगाया है कि 18 जुलाई 2026 की रात उनका 9 माह का बेटा घर से गायब हो गया था. परिवार ने तलाश शुरू की तो कुछ दूरी पर नदी किनारे महुआ के पेड़ के नीचे बच्चा गंभीर हालत में मिला. परिजनों का आरोप है कि मौके पर गांव का ही एक युवक मौजूद था, जो उन्हें देखकर फरार हो गया.

परिजनों का कहना है कि बच्चे के मलद्वार से रक्तस्राव हो रहा था, जिसके बाद उसे तत्काल निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है.

पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना की शिकायत के बाद 21 जुलाई को लालगंज थाने में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया, लेकिन अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी. परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी पक्ष लगातार धमकियां दे रहा है. साथ ही उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई में लापरवाही के आरोप लगाए हैं.

हालांकि, पुलिस की ओर से इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि या खंडन नहीं किया गया है. मामले की जांच जारी है. पीड़ित परिवार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी, निष्पक्ष जांच और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है.