मेरठ दलित युवती किडनैपिंग केस में अब चंद्रशेखर आजाद को ये कौन सा डर सता रहा?

सुषमा पांडेय

11 Jan 2026 (अपडेटेड: 11 Jan 2026, 03:41 PM)

UP News: मेरठ दलित महिला की हत्या और उसकी बेटी के अपहरण केस को लेकर राजनीति गरमा गई है. पुलिस लड़की और आरोपी लड़के से पूछताछ कर रही है. इसी बीच सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है.

Chandrashekhar Azad Ravan, bhim army chief Chandrashekhar Azad, Meerut News, Sardhana Dalit murder case, statement of victim's brother, Paras Som arrested, Meerut Police, Dalit girl abduction, UP Crime

UP News

Google CTA

UP News: मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र में स्थित कपसाड़ गांव में दलित महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मृतका की बेटी को बरामद कर लिया है और आरोपी युवक पारस सोम को पकड़ लिया है. पीड़ित परिवार का कहना है कि पारस सोम ने उनकी बेटी का अपहरण किया, जिसका उसकी मां ने विरोध किया. तभी पारस ने महिला पर हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई. पीड़ित परिवार दलित समाज से है. घटना में युवक-युवती के बीच प्रेम संबंध का एंगल भी बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है. बता दें कि घटना को लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है. भीम आर्मी चीफ और नगीना से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद का बयान सामने आया है.

यह भी पढ़ें...

भीम आर्मी चीफ और सांसद चंद्रशेखर ने अपना डर जाहिर किया है. दरअसल पीड़िता-आरोपी के गांव वालों ने मामले में लव एंगल की बात की है. इसी को लेकर भीम आर्मी चीफ ने अपना डर जाहिर किया है और कहा है कि प्रशासन पीड़िता पर प्रेशर नहीं बनाएं और लड़के के पक्ष में बयान नहीं बदलवाए. चंद्रशेखर ने कहा, मुझे डर है कि लड़की को डराकर, समझाकर, परिवार को डराकर लड़के के पक्ष में बयान नहीं दिलवाया जाए. कल से ही ये सब चलाया जा रहा है कि लड़का-लड़की में अफेयर था. ऐसे में डर है कि लड़की पर दबाव बनाकर लड़के के समर्थन में बयान नहीं दिलवाया जाए.

लड़की के भाई का भी आया बयान

पीड़िता के भाई का कहना है कि उसकी बहन पर दबाव नहीं बनाया जाना चाहिए. उसका बयान नहीं बदलवाया जाना चाहिए. कोई भी उसकी बहन को दबाए ना. पीड़िता के भाई का कहना है कि उसे लग रहा है कि कुछ लोग उसकी बहन पर प्रेशर बना रहे होंगे. मगर उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है. उसे डरने की कोई जरूरत नहीं है. फिलहाल गांव में भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस लड़की और आरोपी से पूछताछ कर रही है.

क्या था पूरा मामला?

ये पूरा मामला गुरुवार के दिन सामने आया था. यहां मां-बेटी खेत पर जा रही थीं. आरोप है कि तभी वहां पारस सोम नाम का युवक आ गया. उसने लड़की की मां पर हमला किया और लड़की का अपहरण कर लिया. बता दें कि इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई, जिससे हड़कंप मच गया.

बता दें कि शनिवार की शाम को पुलिस ने लड़का-लड़की को बरामद कर लिया था. अब पुलिस मामले की जांच कर रही है.