मेरठ में पुलिस ने गौतस्कर साजिद उर्फ हकला का ये क्या हाल कर दिया, कराहते हुए वीडियो आया सामने

उस्मान चौधरी

• 12:53 PM • 08 Sep 2025

मेरठ पुलिस ने गौतस्करों के एक गिरोह को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस गिरोह पर गोकशी करने समेत कई गंभीर आरोप हैं.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

मेरठ पुलिस ने गौतस्करों के एक गिरोह को मुठभेड़ के बाद पकड़ने में सफलता हासिल की है. इस गिरोह पर गोकशी करने समेत कई गंभीर आरोप हैं. रविवार देर रात हुई मुठभेड़ में एक गौतस्कर को पैर में गोली लगी है. उसे अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इसके दो साथी गौतस्करों को भी पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है. हालांकि इनके कुछ साथी भागने में सफल रहे.  

यह भी पढ़ें...

आपको बता दें कि लोहियानगर थाना पुलिस गौकशी के एक मुकदमे में वांछित अभियुक्तों को पकड़ने में जुटी थी. इसी बीच सूचना मिली कि क्षेत्र के जुर्रानपुर फाटक और नरहाड़ा गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर आरोपी गौतस्कर मौजूद हैं. लोहियानगर थाना पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए बताई गई लोकेशन पर घेराबंदी की. खुद को घिरता देख गौतस्करी के आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी और भागने लगे. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की. इस दौरान साजिद उर्फ हकला को पैर में गोली लगी.  

पुलिस ने घायल आरोपी समेत तीन गौतस्करों को गिरफ्तार कर लिया. बाकी बदमाश भागने में सफ़ल रहे. इनके पास से तमंचा, गौकशी के औजार बरामद किये गए हैं. बाकी दो आरोपियों का नाम इरशाद और आसिफ है. घायल गौतस्कर साजिद उर्फ हकला पर 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि इरशाद पर 7 और तीसरे बदमाश आसिफ पर 5 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं.