दोस्त संग कांवड़ लेकर आया था मेरठ का शाकिर, जब घर पहुंचा तो परिजनों ने किया कुछ ऐसा, सीधे गया पुलिस के पास

उस्मान चौधरी

25 Jul 2025 (अपडेटेड: 25 Jul 2025, 02:41 PM)

UP News: यूपी के मेरठ का रहने वाला शाकिर कांवड़ लेकर आया था. मगर अब उसके परिजन ही उसके खिलाफ हो गए हैं.

Meerut, Meerut news, Meerut viral news, Meerut crime news, मेरठ, मेरठ न्यूज, यूपी न्यूज, यूपी वायरल

Meerut news

Google CTA

UP News: मेरठ में कस्बा फलावदा के रहने वाले 20 साल के मुस्लिम युवक शाकिर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है. उसने अपने एक हिंदू दोस्त के साथ हरिद्वार से 101 लीटर गंगाजल लाकर भगवान शिव पर जलाभिषेक किया. शाकिर पिछले तीन वर्षों से शिव भक्ति कर रहा है. मगर इस बार वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर भी आया है.

यह भी पढ़ें...

मगर अब शाकिर को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल उसके परिवार वाले और मोहल्ले वाले उसके खिलाफ हो गए हैं. परिजनों और पड़ोसियों को शाकिर का कांवड़ लेकर आना, नागवार गुजर रहा है. 

शाकिर ने लगाए परिजनों पर आरोप

शाकिर का कहना है कि उसके परिजनों ने उसे पीटा है. उसके साथ मारपीट की गई है. उसके परिवार वालों ने उसका स्वागत लाठी-डंडों से किया और उसे धमकाया भी. परिजनों और पड़ोसियों ने कहा कि अगर उसने शिव पूजा बंद नहीं की तो उसे जान से मार दिया जाएगा.

शाकिर ने पुलिस से की शिकायत

शाकिर ने इस मामले की शिकायत पुलिस से भी की है. उसने कहा कि अगर उसकी पुलिस मदद नही करती है तो वो हिंदू धर्म अपना लेगा. युवक की तहरीर पर फलावदा पुलिस उसके घर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. अपने परिवार और पड़ोसियों पर आरोप लगाते हुए शाकिर का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है.

पुलिस ने ये बताया

इस मामले को लेकर मेरठ के एसपी देहात राकेश कुमार ने बताया, फलावदा क्षेत्र के रहने वाले दो दोस्त जो अलग-अलग समुदाय के हैं, दोनों एक साथ कांवड़ लेकर आए थे. इनमें से एक शख्स को उसके परिजनों ने डांटा फटकारा है. परिजन युवक को लेकर अपने साथ चले गए हैं. फिलहाल कोई समस्या नहीं है.