शादाब जकाती संग वीडियो बनानी वालीं इरम फिर सामने आईं और इस बार कर दिया ये खुलासा

मधुर यादव

02 Feb 2026 (अपडेटेड: 02 Feb 2026, 09:06 AM)

UP News: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती की को-एक्टर ने अपने पति खुर्शीद पर मारपीट, जुए और सट्टेबाजी के आरोप लगाए हैं. जानें क्या है रील और रियल लाइफ पत्नी के बीच चल रहा यह पूरा विवाद.

YouTuber Shadab Jakati and Iram

YouTuber Shadab Jakati and Iram

Google CTA

'10 वाला बिस्कुट कितने का है जी' से सोशल मीडिया पर मशहूर हुए इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार विवाद की वजह उनकी वीडियो टीम की सदस्य और रील लाइफ पत्नी इरम हैं जिन्होंने अपने असल पति खुर्शीद उर्फ सोनू पर गंभीर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर कई वीडियो पोस्ट किए हैं. 

यह भी पढ़ें...

'14 साल से पिट रही हूं', एक्ट्रेस का छलका दर्द

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इरम ने अपनी आपबीती सुनाते हुए आरोप लगाया कि उनका पति खुर्शीद पिछले 14 सालों से उनके साथ मारपीट कर रहा है. महिला ने दावा किया कि उनके शरीर पर पिटाई के नीले निशान तक पड़ गए थे. उन्होंने वीडियो में कहा, "वह मुझे इतना मारता था कि मजबूरन मुझे काम करना पड़ा. 6 महीने पहले वह मुझे तलाक दे चुका है, लेकिन अब वह चप्पे-चप्पे पर मुझे और शादाब जकाती को बदनाम करने की कोशिश कर रहा है."

इरम ने लगाया पति पर कमाई उड़ाने का आरोप

इरम ने बताया कि वह पिछले 8-9 महीनों से वीडियो बनाकर जो कमाई कर रही थीं, उनका पति उन पैसों को जुए और सट्टे में उड़ा रहा था. इरम के मुताबिक, "शादाब जकाती सबको सैलरी देते हैं, मुझे भी वीडियो बनाने पर ही सैलरी मिलती थी. जब मैं पैसे लाती थी तब उसे कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन अब वह शादाब और मुझे बदनाम कर रहा है." महिला ने अब इस मामले को लेकर कोर्ट में लड़ाई लड़ने की बात कही है. 

पति ने पहले लगाया था जान से मारने की साजिश का आरोप

यह मामला तब सुर्खियों में आया था जब कुछ दिनों पहले खुर्शीद उर्फ सोनू इंचौली थाने में फूट-फूट कर रोया था. उस समय खुर्शीद ने आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने के बहाने कई-कई दिनों तक बाहर रहती है. शादाब के उकसाने पर पत्नी उसे गालियां देती है और जान से मारने की धमकी देती है. पत्नी उस पर जानलेवा साजिश रच रही है और वह खुद दिल का मरीज है. खुर्शीद ने उस वक्त पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा था कि उसकी पत्नी ने देहरादून जाने के नाम पर उससे झूठ बोला और उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रही है. 

फिलहाल, यह मामला सोशल मीडिया और पुलिस के बीच उलझा हुआ है. जहां एक ओर पति खुर्शीद खुद को पीड़ित बताकर जान का खतरा बता रहा है, वहीं उसकी पत्नी (शादाब की को-एक्टर) मारपीट और सट्टेबाजी के आरोप लगाकर इंसाफ की मांग कर रही है. दोनों पक्षों के बीच चल रहे इस विवाद ने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती को भी चर्चा के केंद्र में ला खड़ा किया है. 

ये भी पढ़ें: शादाब जकाती के साथ वीडियो बनाने वाली इरम कौन है, क्या कर दिया ऐसा की बुक्का फाड़ रो रहा इनका पति?