मेरठ में पुलिसवालों की कपड़ा फाड़ पिटाई, सिपाही सुनील के साथ बहुत बुरा किया... ये ताल्हा, कादिर और गुलाब कौन हैं?

उस्मान चौधरी

25 Dec 2025 (अपडेटेड: 25 Dec 2025, 01:33 PM)

मेरठ में आरोपियों को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस पर बदमाशों ने हमला कर दिया. इस दौरान बदमाशों ने सिपाही सुनील की वर्दी फाड़ दी और पुलिसकर्मियों के साथ जमकर मारपीट की. इतना ही नहीं बदमाशों ने सरकारी पिस्टल छीनने और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ करने का भी दुस्साहस किया.

screengrab from viral video

screengrab from viral video

Google CTA

Meerut News: मेरठ पुलिस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बिना वर्दी के दिख रहा है.  लेकिन बीच सड़क पर एक पुलिसकर्मी इस हाल में क्यों दिख रहा है  और इसके पीछे की कहानी हैरान करने वाली है. मेरठ पुलिस सलावा गांव के ताल्हा, कादिर और गुलाब को गिरफ्तार करने पहुंची थी. पुलिस ने इन तीनों को गिरफ्तार भी कर लिया था. लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ जिसकी पुलिसवालों ने दूर-दूर तक कल्पना भी नहीं की थी. जैसे ही पुलिस ने इन आरोपियों को कैदी वाहन में बिठाने की कोशिश की वैसे ही उन्होंने बवाल शुरू कर दिया. आरोप है कि गिरफ्तारी के दौरान ताल्हा, कादिर और गुलाब ने मिलकर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए सुनील नाम के एक सिपाही की वर्दी फाड़ दी. इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और फटी हुई वर्दी एक ही सवाल पूछती है कि क्या अपराधियों के मन में वर्दी का खौफ खत्म हो चुका है? 

यह भी पढ़ें...

सिपाही सुनील की फाड़ दी गई वर्दी?

मेरठ के मवाना गांव से पुलिस को एक शिकायत मिली की ताल्हा, कादिर और गुलाब ने उसके साथ मारपीट की है. शिकायत मिलने पर पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार करने मवाना गांव पहुंची थी. लेकिन जब पुलिस इन आरोपियों को गिरफ्तार कर गाड़ी में बिठाने की कोशिश की तो इन्होंने पुलिस पर हमला बोल दिया. इस दौरान बदमाशों ने सिपाही सुनील को घेर लिया और उनके साथ जमकर हाथापाई की. साथ ही सिपाही की वर्दी फाड़ दी. आरोप है कि इन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों की सरकारी पिस्टल भी छीनने की कोशिश की और पुलिस वाहन में तोड़फोड़ की.  स्थिति बिगड़ते देख सीओ मवाना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घिरे हुए पुलिसकर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाला. फिलहाल घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

बड़ा एक्शन लेगी पुलिस

मेरठ एसएसपी विपिन ताडा ने बताया कि 'एक पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के साथ की गई बदतमीजी और हमले के मामले में गंभीर धाराओं की वृद्धि की गई है. कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है.'


ये भी पढ़ें: इसी खबर का तो था इंतजार! पता चल गया कब शुरू होगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, आप भी देखिए ये बिग अपडेट