मेरठ में उधार की शराब देने से सेल्समेन ने किया मना तो गुस्साए होमगार्ड के जवान ने ठेके में लगा दी आग

उस्मान चौधरी

08 Sep 2025 (अपडेटेड: 08 Sep 2025, 06:39 PM)

Meerut News: मेरठ में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन ने होमगार्ड को शराब देने से मना कर दिया. आरोप है कि होमगार्ड ने शराब के ठेके में आग लगा दी. फिर जो हुआ उसे जानें.

Meerut News

Meerut News

Google CTA

Meerut News: मेरठ में एक शराब के ठेके पर सेल्समैन ने होमगार्ड को शराब देने से मना कर दिया. आरोप है कि होमगार्ड ने शराब के ठेके में आग लगा दी, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है. हालांकि आग को समय रहते बुझा दिया गया. इस मामले में पुलिस ने शराब ठेके के मालिक की तरफ से मुकदमा दर्ज कर आरोपी होमगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है.

यह भी पढ़ें...

दरअसल मामला मेरठ के थाना दौराला क्षेत्र का है. यहां पर डायल 112 पर तैनात होमगार्ड कपिल ने शराब न मिलने पर शराब के ठेके में आग लगा दी. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि आग लगाने वाला खाकी रंग की पैंट और काले रंग की बनियान पहने है. उसने अपना मुंह गमछे से ढक रखा था. वह शराब की दुकान पर गया, उसने इधर-उधर देखा फिर बोतल से ज्वलनशील पदार्थ निकाला और दुकान के बाहर आग लगा दी. हालांकि तुरंत ही आग पर काबू पा लिया गया.

बताया जा रहा है कि कपिल नाम का होमगार्ड शनिवार रात अंग्रेजी शराब की ठेके पर पहुंचा. उसने सेल्समैन से उधार में शराब मांगी. सेल्समैन ने मना कर दिया. इसके बाद कपिल वहां से चला गया. कुछ देर बाद लौटा और पेट्रोल छिड़क पर ठेके में आग लगा दी. शराब ठेके के मालिक की तरफ से आरोपी होमगार्ड कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उसको गिरफ्तार कर लिया गया है.

इस मामले में मेरठ के एसपी सिटी आयुष विक्रम ने बताया कि 'एक सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति कुछ ज्वलनशील पदार्थ से शराब के ठेके में आग लगाता हुआ दिखाई दे रहा है. इस मामले में जो शराब ठेके के ओनर हैं, उनकी ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है. इसमें जो व्यक्ति था उसका नाम कपिल है और वह होमगार्ड है. उस को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है. पूछताछ में बताया कि इसने शराब मांगी थी और शराब इसको देने से मना कर दिया गया, जिसके चलते यह गुस्से में आ गया था. उसने रात में ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाई थी. इसको गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है कोई घायल नहीं हुआ था.'

ये भी पढ़ें: मेरठ में पुलिस ने गौतस्कर साजिद उर्फ हकला का ये क्या हाल कर दिया, कराहते हुए वीडियो आया सामने