मात्र 823100 रुपये में बन जाइए मेरठ में घर के मालिक, MDA ने गंगानगर में दिया शानदार ऑफर 

हर्ष वर्धन

• 12:36 AM • 01 Aug 2025

मेरठ विकास प्राधिकरण ने गंगानगर योजना में दुर्बल वर्ग के लिए 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर मात्र 3 फ्लैट्स की सूची जारी की है. 28 वर्ग मीटर के इस फ्लैट की कीमत 8.23 लाख रुपये है. 10% पंजीकरण राशि जमा कर आज ही आवेदन करें.

UP Tak

Meerut MDA Flat Scheme

Google CTA

Meerut MDA Flats: अगर आप लंबे समय से अपने घर का सपना देख रहे हैं, तो मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) आपके लिए एक और शानदार मौका लेकर आया है. 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर खाली फ्लैट्स को आवंटित करने की इस योजना में इस बार गंगानगर (Ganga Nagar) स्कीम को शामिल किया गया है. 30 जुलाई, 2025 से शुरू हुई इस स्कीम के तहत दुर्बल आय वर्ग वालों के लिए 3 फ्लैट उपलब्ध हैं. ऐसे में आप यह मौका हाथ से न जाने दें और सिर्फ 10% पंजीकरण राशि जमा करके अपने घर की ओर पहला कदम बढ़ाएं.

यह भी पढ़ें...

उपलब्ध फ्लैट्स का विवरण:

  • योजना का नाम: गंगानगर (फ्लैट)
  • सैक्टर/पॉकेट: पाकेट-जे
  • भवन श्रेणी: दुर्बल वर्ग (EWS)
  • उपलब्ध फ्लैट्स की संख्या: केवल 3
  • क्षेत्रफल: 28.00 वर्ग मीटर
  • वर्तमान कीमत: 823100 रुपये
  • पंजीकरण धनराशि (10%): 82310 रुपये

चूंकि फ्लैट्स की संख्या बेहद सीमित है, इसलिए आवंटन की प्रक्रिया पहले आने वाले योग्य आवेदकों के लिए ही होगी. इच्छुक खरीदार जल्द से जल्द अपना आवेदन पंजीकरण शुल्क के साथ जमा कर इस मौके का फायदा उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: मेरठ में सिर्फ 8.20 लाख रुपये में मिल रहे ये LIG फ्लैट! जानिए इनकी बुकिंग अमाउंट और खरीदने का पूरा तरीका