मेरठ में तैनात लेडी दारोगा अश्लील वीडियो बनाकर कमा रही थी पैसे? कारनामा सामने आने के बाद सस्पेंड
यूपी तक
• 12:42 PM • 17 Aug 2026
मेरठ में सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में महिला SI को सस्पेंड किया गया है. साइबर सेल वीडियो की जांच कर रही है और विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT


1/8
|
मेरठ में तैनात उत्तर प्रदेश पुलिस की एक महिला सब-इंस्पेक्टर को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक वीडियो शेयर करने के आरोप में निलंबित किया गया है.
(Photo Representative Image)


2/8
|
महिला SI YouTube और Instagram पर जिम वर्कआउट, फिटनेस टिप्स और अपनी निजी जिंदगी से जुड़े वीडियो शेयर करती थीं.
(Photo Representative Image)
ADVERTISEMENT


3/8
|
हाल ही में शेयर किए गए एक वीडियो में QR कोड दिखाई देने के बाद इसको लेकर सवाल उठे. आरोप है कि महिला इन वीडियो के एवज में QR कोड के जरिए पैसे वसूलती थी. इसके बाद मामला पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में आया.
(Photo Representative Image)


4/8
|
वीडियो वायरल होने के बाद मेरठ के SSP अविनाश पांडे ने महिला SI को निलंबित कर दिया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला SI का वर्दी में कोई वीडियो सामने नहीं आया है.
(Photo Representative Image)
ADVERTISEMENT


5/8
|
मामले से जुड़े वीडियो की सच्चाई और अन्य पहलुओं की जांच साइबर सेल कर रही है. पुलिस यह भी देख रही है कि सोशल मीडिया कंटेंट में विभाग की तय गाइडलाइन का उल्लंघन किस तरह हुआ.
(Photo Representative Image)


6/8
|
SP क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण सस्पेंशन का आदेश दिया गया है. महिला SI के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
ADVERTISEMENT


7/8
|
SP क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि विभाग की सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने के कारण सस्पेंशन का आदेश दिया गया है. महिला SI के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
(Photo Representative Image)


8/8
|
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल साइबर सेल वीडियो से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है. विभागीय जांच पूरी होने के बाद रिपोर्ट के आधार पर महिला SI के खिलाफ आगे की कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा.
(Photo Representative Image)
ADVERTISEMENT










