12 अगस्त को हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण और ग्रहों का महासंयोग, इस राशि वालों की बदलेगी किस्मत!

यूपी तक

• 06:00 AM • 11 Aug 2026

12 अगस्त 2026 को हरियाली अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण मिथुन राशि वालों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहेगा. मिथुन राशि में ग्रहों की युति और मंगल के गोचर से करियर में तरक्की, ऊर्जा में वृद्धि और नए अवसर मिलेंगे.

Google CTA
1

1/7

|

12 अगस्त 2026 को हरियाली अमावस्या के पावन दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास माना जा रहा है. इस ग्रहण का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा.लेकिन मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय जीवन में बड़े और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकता है.
 

2

2/7

|

अगस्त महीने में मिथुन राशि में एक साथ कई शक्तिशाली ग्रहों का जमावड़ा हो रहा है. जब किसी एक ही राशि में कई बड़े ग्रह मौजूद हों तो सूर्य ग्रहण जैसी बड़ी खगोलीय घटना का असर उस राशि पर कई गुना अधिक शक्तिशाली और सीधा पड़ता है.
 

3

3/7

|

द्रिक पंचांग के अनुसार, मंगल ग्रह 2 अगस्त को वृषभ से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं. ऊर्जा, साहस और उत्साह के कारक मंगल के इस गोचर से आलस्य दूर होगा और आप कठिन चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे.
 

4

4/7

|

मंगल के प्रभाव से आपके सोचने और काम करने का तरीका पूरी तरह एक्टिव हो जाएगा.आपके रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे. आपकी वाणी और बात करने के अंदाज में अलग ही दम दिखेगा जिससे लोग आसानी से आपकी ओर आकर्षित होंगे.
 

5

5/7

|

मंगल की अति-उत्साही ऊर्जा के कारण एक सावधानी बरतना बेहद जरूरी है. बिना सोचे-समझे या बिना पूरी जानकारी के जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न लें. हड़बड़ी में लिया गया निर्णय आपके बनते काम को बिगाड़ भी सकता है.
 

6

6/7

|

सूर्य ग्रहण के दौरान बन रही ग्रहों की शुभ स्थिति आपके पेशेवर जीवन को संवारेगी. ऑफिस में आपकी मेहनत की तारीफ होगी और सीनियर्स का भरपूर सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में आपको नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिल सकती हैं.
 

7

7/7

|

अपनी काबिलियत और प्रतिभा को साबित करने के लिए यह समय सबसे उपयुक्त है. यदि आप संयम और समझदारी से काम लेंगे तो यह सूर्य ग्रहण और ग्रहों का महासंयोग आपके लिए करियर और जीवन में तरक्की के नए रास्ते खोलेगा.
 

रिलेटेड फोटो गैलरी