जिस जगह हुई अतीक अहमद के छोटे बेटे अबान की मौत, वहां क्या-क्या दिखा? तस्वीरों में देखें पूरा मंजर
यूपी तक
06 Aug 2026 (अपडेटेड: 06 Aug 2026, 01:25 PM)
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में माफिया अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की मौत हो गई. प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे कार सवारों की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में मोहम्मद जैद और उमर समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
ADVERTISEMENT


1/6
|
झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क हादसा हुआ. दुर्घटना में अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद समेत दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दोनों के शवों को कब्जे में लिया गया.


2/6
|
इस हादसे के वक्त टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया. हादसे की भयावहता गाड़ी के मलबे से साफ झलक रही है.
ADVERTISEMENT


3/6
|
कार में सवार तीन अन्य लोग मोहम्मद जैद और उमर समेत गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया.


4/6
|
कार सवार सभी लोग प्रयागराज से झांसी जेल में बंद अली अहमद से मुलाकात करने जा रहे थे. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया.
ADVERTISEMENT


5/6
|
1 अक्टूबर 2025 को नैनी जेल से झांसी जेल शिफ्ट किए गए अली अहमद से मिलने जा रहे परिजनों के इस हादसे की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.


6/6
|
शुरुआती जांच के मुताबिक, हाईवे पर अचानक एक जानवर कार के सामने आ गया था. गाड़ी की रफ्तार तेज थी जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और क्रेटा कार बेकाबू होकर सीधे डिवाइडर से जा टकराई.
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT










